फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   third semester examination will be conducted on 130 centers.

एकेटीयू : 120 केंद्रों पर होंगी पहले-तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं

Wed, 02 Mar 2022 07:19 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 02 Mar 2022 07:19 PM IST
सार

विश्वविद्यालय द्वारा 120 परीक्षा केंद्रों में परीक्षा प्रस्तावित की गई है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. अनुराग त्रिपाठी की ओर से सभी संबद्ध कॉलेजों को इसकी सूची भेजकर कहा है कि इसमें कोई त्रुटि हो तो अपने विस्तृत विवरण के साथ मेल करें।

विज्ञापन
third semester examination will be conducted on 130 centers.
- फोटो : social media

विस्तार

एकेटीयू की पहले व तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं 120 केंद्रों पर होंगी। विवि प्रशासन ने फाइनल परीक्षा कार्यक्रम के बाद अब परीक्षा केंद्रों की सूची भी जारी कर दी है। इस पर कॉलेजों से त्रुटि/सुझाव मांगे हैं, जिसके बाद अन्य आवश्यक तैयारियां भी पूरी की जाएंगी।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार सत्र 2021-22 के विषम सेमेस्टर दूसरे चरण (स्नातक व परास्नातक) की नियमित व कैरी ओवर की परीक्षाएं 22 मार्च से प्रस्तावित की गई हैं। इसी क्रम में प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की सूची जारी की जा रही है। विश्वविद्यालय द्वारा 120 परीक्षा केंद्रों में परीक्षा प्रस्तावित की गई है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. अनुराग त्रिपाठी की ओर से सभी संबद्ध कॉलेजों को इसकी सूची भेजकर कहा है कि इसमें कोई त्रुटि हो तो अपने विस्तृत विवरण के साथ मेल करें। इसके बाद कोई बदलाव संभव नहीं होगा।
विज्ञापन


वहीं विश्वविद्यालय ने एक अन्य सूचना जारी कर कहा है कि विषम सेमेस्टर के सभी पहले सेमेस्टर व बीटेक, बीफार्मा के तीसरे सेमेस्टर की प्रयोगात्मक/प्रोजेक्ट परीक्षाएं 07 मार्च से ऑफलाइन मोड में प्रस्तावित की गई हैं। परीक्षा नियंत्रक प्रो. त्रिपाठी द्वारा जारी सूचना में कहा गया है कि परीक्षाएं 07 मार्च से 14 मार्च के बीच आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा है कि परीक्षा के लिए परीक्षकाें की ड्यूटी की सूची संस्थानों की ईआरपी लॉगइन व संबंधित शिक्षकों के लॉगिन में अपलोड कर दी जाएगी। प्रो. त्रिपाठी ने कहा है कि कॉलेज संबंधित शिक्षकों से संपर्क कर परीक्षा का आयोजन ऑफलाइन निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार कराकर इसके नंबर ईआरपी पोर्टल पर अपलोड करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यार्थियों के लिए दिक्कत भरा
विवि प्रशासन की ओर से अचानक जारी किए गए इस कार्यक्रम से विद्यार्थियों को काफी दिक्कत उठानी पड़ रही है। क्योंकि कई कॉलेजों ने कोविड संक्रमण के दौरान ही ऑनलाइन कोर्स पूरा कर लिया। जब दोबारा कॉलेज खुले तो उन्होंने इंटरनल परीक्षा करा ली और विद्यार्थी वापस लौट गए। क्योंकि सेमेस्टर परीक्षाएं होली के बाद प्रस्तावित हैं। अब एक बार फिर उन्हें प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए जाना होगा और फिर होली की छुट्टियां हो जाएंगी। इस तरह उन्हें कई बार कॉलेज के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed