फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   teachers will be appointed on contract basis in aktu

शिक्षकों के लिए खुशखबरी, जल्द ही इस यूनिवर्सिटी से जुड़े संस्थानों में होगी भर्तियां

Wed, 04 Apr 2018 02:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 04 Apr 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
teachers will be appointed on contract basis in aktu
- फोटो : डेमो
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) से संबद्ध सरकारी सहायतित संस्थानों में संविदा पर शिक्षक रखे जाएंगे। सोमवार को विवि कार्य परिषद की बैठक में इस पर मुहर लगाई गई।
विज्ञापन


इसके अलावा विवि व घटक संस्थानों में शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक पदों पर हुई नियुक्ति प्रक्रिया को भी अनुमोदित किया गया। इसके तहत इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आईईटी) लखनऊ के निदेशक पद पर प्रो. एचके पालीवाल, सेंटर फॉर एडवांस स्टडीज में प्रो. मनीष गौड़ और यूपी डिजाइन इंस्टीट्यूट नोएडा में प्रो. वीरेंद्र पाठक की स्थायी नियुक्ति की गई।
विज्ञापन


फिलहाल वे ही अस्थायी तौर पर निदेशक का कार्यभार देख रहे हैं। इनकी नियुक्ति तीन साल के लिए होगी। कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक की अध्यक्षता में हुई बैठक में सरकारी सहायतित संस्थानों में चल रहे स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों के संचालन में दिक्कत का मुद्दा उठा। परिषद ने तय किया कि इनके बेहतर संचालन के लिए संविदा पर शिक्षक रखे जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच वर्ष की संविदा पर शिक्षकों की होगी नियुक्ति

teachers will be appointed on contract basis in aktu
स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों में तीन व पांच वर्ष की संविदा पर शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। बैठक में डीन पीजी प्रो. केवी आर्य ने शोध परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी दी और शोध का शैक्षणिक कैलेंडर भी प्रस्तुत किया।

डीन यूजी प्रो. विनीत कंसल ने मूक्स, बीटेक ऑनर्स, डीजी लॉकर, वैल्यू एजुकेशन पर क्रेडिट कोर्स, कलाम इंटरप्रेन्योरशिप लीग आदि की जानकारी दी। इस मौके पर विशेष सचिव डॉ. सरोज कुमार व कुलसचिव ओपी राय भी मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed