{"_id":"5acb3dd44f1c1b596b8b48c4","slug":"syllabus-of-kgmu-will-be-changed-from-new-session","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"केजीएमयू में नए सत्र से इन पाठ्यक्रमों में होगा बदलाव, एकेडमिक काउंसिल की बैठक में हुआ निर्णय","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
केजीएमयू में नए सत्र से इन पाठ्यक्रमों में होगा बदलाव, एकेडमिक काउंसिल की बैठक में हुआ निर्णय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 09 Apr 2018 03:48 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केजीएमयू में नए सत्र से एमबीबीएस और बीडीएस के पाठ्यक्रमों में बदलाव किया जाएगा। नई तकनीक और एडवांस साइंस को देखते हुए यह बदलाव किया जा रहा है, ताकि स्टूडेंट्स अप टू डेट रहें। यह निर्णय रविवार को हुई एकेडमिक काउंसिल की बैठक में लिया गया।
विज्ञापन
केजीएमयू कुलपति प्रो. एमएलबी भट्ट का कहना है कि संस्थान में अभी जो पाठ्यक्रम चल रहा है वह एमसीआई द्वार सेट पैटर्न पर ही है। मगर लगातार एडवांस होती साइंस टेकभनोलॉजी को देखते हुए नया पाठ़्यक्रम तैयार किया गया, जिसे एकेडमिक काउंसिल में रखा गया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि केजीएमयू के 20 विभागों को 30 अप्रैल तक अपने विभाग से फाइनल सिलेबस तैयार कर एकेडमिक काउंसिल को भेजने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद यह पाठ्यक्रम कार्य परिषद की बैठक में रखकर पास कराया जाएगा। फिर इसे नए सत्र से लागू कराया जाएगा।
विज्ञापन
लाइब्रेरी फीस में बढ़ोत्तरी
डेमो
कुलपति प्रो. एमएलबी भट्ट ने बताया कि लाइब्रेरी फीस में भी बढ़ोत्तरी की गई है। स्नातक के लिए एक हजार रुपए व परास्नातक के लिए दो हजार रुपए तय की गई है।
एकेडमिक काउंसिल पदाधिकारियों ने इस पर मुहर भी लगा दी है। इसके अलावा दंत संकाय में रेजीडेंट पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा भी कराई जाएगी।
सीतापुर आई हॉस्पिटल में बीएससी आप्टोमेट्री कोर्स का संचालन केजीएमयू इस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल साइंस कराएगा। इसके लिए भी सहमति बनी है।
एकेडमिक काउंसिल पदाधिकारियों ने इस पर मुहर भी लगा दी है। इसके अलावा दंत संकाय में रेजीडेंट पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा भी कराई जाएगी।
सीतापुर आई हॉस्पिटल में बीएससी आप्टोमेट्री कोर्स का संचालन केजीएमयू इस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल साइंस कराएगा। इसके लिए भी सहमति बनी है।