एसईई में 25 फीसदी अंक पाने वाले भी क्वालीफाई
उन्हें रैंक जारी की जाएगी और काउंसलिंग में शामिल होने का मौका मिलेगा। 25 मई से शुरू हो रही इस काउंसलिंग में पहली बार पहले दिन से सभी क्वालीफाई अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे।
एकेटीयू प्रशासन काउंसलिंग की तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है। इस क्रम में विश्वविद्यालय प्रशासन की तैयारी है कि इस बार अलग-अलग तिथियों पर मेरिट से अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए न बुलाकर पहले राउंड से सभी को शामिल होने का मौका दिया जाए।
मेरिट के आधार पर आवंटित होंगी सीटें
हर राउंड की काउंसलिंग के बाद कॉलेजों में उपलब्ध सीटों को मेरिट के आधार पर आवंटन किया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन का मानना है कि इससे जल्द सीटें भरी जा सकेंगी।
राज्य प्रवेश परीक्षा समन्वयक प्रो. कुलदीप सहाय ने बताया कि सभी क्वालीफाई अभ्यर्थी पहले दिन से काउंसलिंग में शामिल हो सकेंगे। रजिस्ट्रेशन कराने के बाद सभी को चॉइस फिलिंग का मौका दिया जाएगा। प्रवेश सीटों की उपलब्धता पर मेरिट के आधार पर होगा।