फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   students should leave the hostels in LU and BBAU

लविवि-बीबीएयू में विद्यार्थियों को हॉस्टल खाली करने का निर्देश

Sun, 11 Apr 2021 02:25 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 11 Apr 2021 02:25 PM IST
विज्ञापन
students should leave the hostels in LU and BBAU
आदेश के बाद घर जातीं छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला

लखनऊ विश्वविद्यालय और बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में छात्रों को जल्द से जल्द हॉस्टल खाली करने का निर्देश दिया गया है। लविवि में रविवार से मेस भी बंद करने की चेतावनी दी गई है। वहीं, विद्यार्थियों का कहना है कि इतनी जल्दी ट्रेनों में रिजर्वेशन नहीं मिल रहा है, ऐसे में अचानक हॉस्टल खाली करके कहा चले जाएं।

विज्ञापन


लखनऊ विश्वविद्यालय की प्रोवोस्ट प्रो. नलिनी पांडेय की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि राजधानी में कोरोना संक्रमण के केस तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में विद्यार्थी जल्द से जल्द अपने घर को जाएं। विद्यार्थी अपने साथ कॉपी-किताब भी ले जाएं ताकि उनकी पढ़ाई प्रभावित न हो। वहीं, कुछ हॉस्टल प्रोवोस्ट सीधे विद्यार्थियों के बीच जाकर उनको घर जाने के लिए कह रहे हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार महमूदाबाद, हबीबुल्ला आदि पुरुष व तिलक, चंद्रशेखर व कैलाश हॉस्टल में छात्राएं रुकी हुई हैं। कुछ छात्रों ने बताया कि वो पटना से आते हैं। उनको रिजर्वेशन नहीं मिल रहा है। ऐसे में क्या करें, कहा जाए। जानकारी के अनुसार विवि प्रशासन जल्द ही मेस बंद करने का दबाव भी बना रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, बीबीएयू में डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर की ओर से जारी सूचना में लखनऊ में बढ़ते कोरोना संक्रमण का हवाला देते हुए विद्यार्थियों को जल्द से जल्द हॉस्टल खाली कर घर जाने को कहा गया है। हालात सामान्य होने पर उनको सूचित किया जाएगा जबकि कल ही एक सूचना जारी कर विद्यार्थियों को हॉस्टल में कोविड प्रोटोकॉल का पालन की बात कही गई थी। ऐसे में अब यहां के भी छात्र परेशान हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed