{"_id":"5b9b8bcd867a557f5d4c36cd","slug":"students-of-lucknow-university-can-fill-the-online-examination-form-from-next-week","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"LU: एक साथ जारी होंगे सेमेस्टर और वार्षिक परीक्षा के फॉर्म, यहां देखें पूरी डिटेल","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
LU: एक साथ जारी होंगे सेमेस्टर और वार्षिक परीक्षा के फॉर्म, यहां देखें पूरी डिटेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 14 Sep 2018 03:52 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ विश्वविद्यालय इस साल वार्षिक के साथ सेमेस्टर प्रणाली के परीक्षा फॉर्म भी अगले सप्ताह एक साथ जारी करेगा। विद्यार्थी वेबसाइट www.luonline.in और www.lkouniv.ac.in पर जाकर ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे।
विवि की सेमेस्टर परीक्षा 15 नवंबर से प्रस्तावित है। स्नातक स्तर पर सेमेस्टर प्रणाली लागू होने के बाद यह पहली परीक्षा होगी। प्रथम वर्ष की परीक्षा सेमेस्टर प्रणाली पर होगी, लेकिन द्वितीय और तृतीय वर्ष की परीक्षा पहले की तरह वार्षिक प्रणाली पर ही होगी।
लविवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. एके शर्मा ने बताया कि परीक्षा की तैयारी हो चुकी है। सभी परीक्षार्थियों को ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरना है। परीक्षार्थियों को पर्याप्त समय मिले, इसलिए अगले सप्ताह से फॉर्म जारी कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
परीक्षार्थियों के पास फॉर्म भरने के बाद उसमें संशोधन करने का भी मौका होगा। फॉर्म भरने के बाद उसका प्रिंटआउट संबंधित संकाय और कॉलेज में जमा करना होगा। इसके साथ कॉलेजों को आरटीजीएस के माध्यम से परीक्षा फीस का भुगतान भी करना होगा।

इन छात्रों को नहीं भरना होगा परीक्षा फॉर्म
डेमो
लविवि के डाटा सेंटर के निदेशक प्रो. अनिल मिश्रा ने बताया कि इस सालपरिसर के प्रथम और द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियाें को परीक्षा फॉर्म नहीं भरना होगा। विवि ने पिछले साल से डाटा रिसोर्स सेंटर को आधुनिक बनाया था।
इसके बाद परिसर के प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को फॉर्म नहीं भरना पड़ा था। अब इस साल से प्रथम वर्ष के साथ ही द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों को भी परीक्षा फॉर्म नहीं भरना होगा। इसके अगले वर्ष तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों को भी परीक्षा फॉर्म भरने से मुक्ति मिल जाएगी।
लविवि में स्नातक और परास्नातक प्रथम वर्ष में दाखिला लेने वाले सभी विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय के डाटा रिसोर्स सेंटर पर अनिवार्य रूप से लॉग इन करना है। लॉग इन करने की प्रक्रिया कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए भी अनिवार्य है। विवि ने डाटा सेंटर के पोर्टल पर फीडिंग करने के लिए अंतिम तारीख 12 सितंबर निर्धारित की थी। इसके बाद अब स्टूडेंट को लॉग इन करने के लिए कहा जाएगा। लॉग इन करके वे अपने नाम और अन्य सूचनाओं की गलती सही कर सकेंगे। रिकॉर्ड सही करके उसका प्रिंट आउट साक्ष्य के साथ डाटा रिसोर्स सेंटर कार्यालय में भी जमा करना होगा। इसके बाद विवि उनके रिकॉर्ड में संशोधन कर दिया जाएगा।