{"_id":"5c5972f0bdec2209fa31df99","slug":"strictness-of-university-administration-in-bbau","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बीबीएयूः कक्षाएं व कार्य प्रभावित किया तो लगाया जाएगा आर्थिक दंड, मोबाइल टीम रखेगी नजर","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
बीबीएयूः कक्षाएं व कार्य प्रभावित किया तो लगाया जाएगा आर्थिक दंड, मोबाइल टीम रखेगी नजर
Tue, 05 Feb 2019 04:56 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 05 Feb 2019 04:56 PM IST
विज्ञापन
बीबीएयू
- फोटो : डेमो
बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में आए दिन होने वाले धरना-प्रदर्शन पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने सख्ती की है। प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने तय किया है कि परिसर में बिना अनुमति धरना-प्रदर्शन नहीं किया जा सकेगा।
वहीं धरना-प्रदर्शन के कारण यदि कक्षाएं व अन्य कार्य प्रभावित हो रहे हैं तो संबंधित पर आर्थिक दंड लगाया जाएगा। प्रॉक्टर प्रो. रामचंद्रा की अध्यक्षता में हुई प्रॉक्टोरियल बोर्ड की बैठक में तय हुआ कि धरना-प्रदर्शन के लिए जल्द ही विस्तृत नियमावली तैयार करके प्रभावी की जाएगी।
इसी क्रम में तय हुआ कि परिसर में पूर्व में लगे और खराब हो गए सीसीटीवी कैमरों की जांच कराई जाएगी कि ये इतनी जल्द कैसे खराब हो गए? इसके साथ ही इन्हें पूरी तरह फंक्शनल किया जाएगा। सुरक्षा गार्डों की एक मोबाइल टीम बनाई जाएगी जो पूरे परिसर पर घूम-घूमकर नजर रखेगी।
विज्ञापन
किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधियों की सूचना प्रॉक्टोरियल बोर्ड को देगी। बताया गया कि अक्सर देखा जा रहा है कि दिन ढलने के बाद परिसर में बाहरी युवाओं का प्रवेश होता है। परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर करने के लिए सुरक्षा कर्मियों के लिए टेंडर जारी किया जा चुका है और उनके लिए कड़े नियम बनाए गए हैं।

Trending Videos
अवैध रूप से चल रही कैंटीन को कराया जाएगा बंद
बेहतर काम न करने वाले सुरक्षा गार्डों को नोटिस जारी किया जाएगा। प्रॉक्टर ने बताया कि पर्यावरण विभाग में अवैध रूप से चल रही कैंटीन को बंद कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि बीटेक बवाल मामले में प्रो. कमान सिंह के पत्र पर कुलपति प्रो. एनएमपी वर्मा से मार्गदर्शन मांगा गया है।
ताकि इस पर आवश्यक कार्रवाई की जा सके। वहीं अशोका बॉयज छात्रावास में हुए बवाल मामले में विद्यार्थियों के निलंबन का स्टेटस देखकर आगे कार्रवाई की जाएगी। बैठक में डीएसडब्ल्यू प्रो. बीएस भदौरिया आदि उपस्थित थे।