{"_id":"5fdddf362862f63a1211b146","slug":"state-universities-examination-will-be-held-in-april-may","type":"story","status":"publish","title_hn":"अप्रैल-मई में होंगी राज्य विश्वविद्यालयों की परीक्षाएं, नतीजे 15 जून तक","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
अप्रैल-मई में होंगी राज्य विश्वविद्यालयों की परीक्षाएं, नतीजे 15 जून तक
Sat, 19 Dec 2020 04:38 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 19 Dec 2020 04:38 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
उत्तर प्रदेश में राज्य विश्वविद्यालयों की स्नातक और स्नातकोत्तर की वार्षिक परीक्षाएं अप्रैल-मई में कराई जाएंगी। परिणाम 15 जून तक घोषित किए जाएंगे। उच्च शिक्षा विभाग ने विश्वविद्यालयों को शैक्षिक कलैंडर के अनुसार समय पर परीक्षाएं कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण के कारण पठन-पाठन निर्धारित कैलेंडर से एक महीने विलंब से शुरू हुआ है। कक्षाओं का संचालन भी सामान्य दिनों की तरह संभव नहीं हो पा रहा है।
कई विश्वविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया भी नवंबर तक जारी रही है। लिहाजा पाठ्यक्रम पूरा होना भी मुश्किल है। कुछ विवि पाठ्यक्रम कम करने पर भी विचार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विभाग की अपर मुख्य सचिव मोनिका एस. गर्ग ने बताया कि सभी विश्वविद्यालय अपनी व्यवस्थाओं के अनुसार परीक्षा का कार्यक्रम तैयार कर रहे हैं।