{"_id":"5c6e6a4bbdec224a415dcfc8","slug":"st-francis-college-increased-seven-percent-fee","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सेंट फ्रांसिस कॉलेज ने सात फीसदी बढ़ाई फीस, नए सत्र से होगी लागू","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
सेंट फ्रांसिस कॉलेज ने सात फीसदी बढ़ाई फीस, नए सत्र से होगी लागू
Thu, 21 Feb 2019 02:37 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 21 Feb 2019 02:37 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेंट फ्रांसिस कॉलेज ने शैक्षिक सत्र 2019-20 का फीस सात प्रतिशत तक बढ़ा दिया है। कॉलेज ने शुल्क निर्धारण अधिनियम को देखते हुए इस बार विभिन मदों में फीस जारी न करते हुए वार्षिक कंपोजिट फीस की दरें जारी की हैं। इसमें विभिन्न मदों का समावेश किया गया है।
नए शैक्षिक सत्र के लिए कॉलेज ने नर्सरी और केजी की कंपोजिट फीस 10,130 रुपये तिमाही कर दी है। इससे पहले शैक्षिक 2018-19 के लिए तिमाही 9,420 रुपये निर्धारित थी। इसमें वार्षिक शुल्क 1,500 रुपये, ई केयर शुल्क 240 रुपये, ई लर्निंग शुल्क 180 रुपये और ट्यूशन फीस 7,500 रुपये शामिल था।
इस बार कॉलेज ने सभी शुल्क मदों का समावेश कर एक कंपोजिट दर जारी की है। हालांकि दूसरे और चौथे तिमाही में कॉलेज 250-250 रुपये बतौर परीक्षा शुल्क वसूलेगा। वहीं कक्षा एक से पांच तक की वार्षिक कंपोजिट फीस प्रति तिमाही 12,740 रुपये कर दी है। वहीं हर तिमाही में कॉलेज बतौर परीक्षा शुल्क 200 रुपये भी वसूलेगा। गत शैक्षिक सत्र में यह शुल्क 11,850 रुपये था, जिसमें वार्षिक शुल्क, कंप्यूटर शुल्क, ई केयर, स्वीमिंग शुल्क और ट्यूशन शुल्क शामिल था।

20 हजार रुपये एडमिशन फीस
कॉलेज ने एडमिशन फीस के तौर पर 20 हजार रुपये निर्धारित किया है। कॉलेज प्रशासन के अनुसार, एडमिशन फीस केवल उन छात्रों से ली जाएगी, जिन्होंने पहली बार दाखिला लिया है। पूर्व के छात्रों से एडमिशन फीस नहीं ली जाएगी। वहीं इसके अलावा कॉलेज प्रोस्पेक्टस और रजिस्ट्रेशन फीस की दर एक हजार रुपये निर्धारित की है।