फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   spot counselling admission in aktu

एकेटीयूः सरकारी संस्थानों में हजारों सीटें खाली, स्पॉट काउंसलिंग की डेट जारी

Wed, 01 Aug 2018 03:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 01 Aug 2018 03:59 PM IST
विज्ञापन
spot counselling admission in aktu
डेमो
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) से संबद्ध व घटक सरकारी संस्थानों में बीटेक, बीडेश, बीआर्क, एमसीए, एमबीए प्रथम वर्ष व लेटरल इंट्री की लगभग 900 सीटें अभी खाली हैं।
विज्ञापन


इनमें प्रवेश के लिए विवि के लखनऊ स्थित परिसर में 6, 7, 8 अगस्त को स्पॉट काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। स्पॉट राउंड में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन एक अगस्त से शुरू हो रहा है। एसईई में रजिस्टर्ड विद्यार्थियों के प्रवेश के लिए कॉलेजों में फिजिकल रिपोर्टिंग आयोजित की गई।
विज्ञापन


इसमें एकेटीयू के संबद्ध कॉलेजों की लगभग 1.40 लाख सीटों में से महज 40 हजार सीटों पर ही प्रवेश हुआ। एक लाख सीटें पहले ही खाली रह गईं। हालत ये रही कि अलाट सीटों में से भी सरकारी संबद्ध संस्थानों में भी प्रथम वर्ष की 900 सीटें खाली रह गईं। इसके लिए विवि तीन दिन स्पॉट राउंड का आयोजन करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं प्राइवेट कॉलेजों को डायरेक्ट एडमिशन लेना होगा। प्रवेश समन्वयक प्रो. एके कटियार ने बताया कि एक से तीन अगस्त तक विश्वविद्यालय द्वारा जारी पोर्टल पर अभ्यर्थी अपना रजिस्ट्रेशन कराएंगे।

500 अभ्यर्थियों को जाएगा बुलाया

spot counselling admission in aktu
6 अगस्त को रजिस्टर्ड विद्यार्थियों में से मेरिट के आधार पर 400 अभ्यर्थियों को, 7 अगस्त को इसके बाद की मेरिट के 500 और 8 अगस्त को इसके बाद की मेरिट के 500 अभ्यर्थियों को दाखिले के लिए बुलाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि स्पॉट राउंड काउंसलिंग में वे अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं, जिन्हें अब तक कोई भी सीट नहीं मिली है या तो वे काउंसलिंग में अब तक शामिल नहीं हुए हैं या तो उन्हें कॉलेज में सीट मिली लेकिन वे किसी कारण से रिपोर्टिंग नहीं कर सके। अभ्यर्थी सभी आवश्यक दस्तावेज के साथ 70 हजार रुपये का डिमांड ड्राफ्ट लेकर काउंसलिंग के लिए उपस्थित हों।

देखें, इन कॉलेजों में खाली सीटें

spot counselling admission in aktu
डेमो
इन कॉलेजों में इतनी सीटें खाली
राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, बिजनौर- 62
राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, कन्नौज- 60
राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, अंबेडकर नगर- 19
राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, आजमगढ़- 56
राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, सोनभद्र- 48
डॉ. अंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी फॉर हैंडीकैप, कानपुर- 75
यूपीटीटीआई, कानपुर- 51
राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, मैनपुरी- 33
यूपी इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन, नोएडा- 22
केएनआईटी, सुल्तानपुर- 65
फेकेल्टी ऑफ आर्कीटेक्चर, लखनऊ- 9
12. राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, बांदा- 38
13. आईईटी, लखनऊ- 163
14. बीआईईटी, झांसी- 109
नोट- सीटों में लेटर इंट्री और फी वेवर की सीटें शामिल नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed