{"_id":"5ae816a34f1c1b320a8b76bf","slug":"skill-development-center-will-open-in-urdu-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"उर्दू विवि में खुलेगा कौशल विकास केंद्र, राज्य सरकार करेगी सहयोग","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
उर्दू विवि में खुलेगा कौशल विकास केंद्र, राज्य सरकार करेगी सहयोग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 01 May 2018 12:56 PM IST
विज्ञापन
उर्दू यूनिवर्सिटी में रीता बहुगुणा जोशी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती उर्दू, अरबी-फारसी विश्वविद्यालय में केंद्र की कौशल विकास योजना के तहत जल्द ही कौशल विकास केंद्र खुलेगा। इसमें राज्य सरकार अपेक्षित सहयोग करेगी।
विज्ञापन
यह आश्वासन कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने कुलपति प्रो. माहरूख मिर्जा के प्रस्ताव पर दिया। उन्होंने विवि प्रशासन से इसका प्रस्ताव बनाकर भेजने को कहा।
विज्ञापन
मंत्री ने सोमवार को विवि में चार दिवसीय पुस्तक मेले का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि कई साल पहले प्रशासनिक पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षाओं में अरबी-फारसी को शामिल किया गया, मगर आज तक किसी का चयन नहीं हुआ।
विज्ञापन
उन्होंने विवि से अपना नाम साकार करते हुए इन पदों के लिए योग्य विद्यार्थी तैयार करने की अपील की। विशिष्ट अतिथि डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, फैजाबाद के कुलपति प्रो. मनोज दीक्षित ने कहा कि किताबें हमारी जीवन साथी हैं।
जितना हम पढ़ते हैं, उतना ही बोल सकते हैं और उतना ही समझ सकते हैं। अध्यक्षता डॉ. अम्मार रिजवी ने की। कुलपति प्रो. मिर्जा ने अतिथियों का स्वागत किया।