{"_id":"590af51e4f1c1b6a3d441062","slug":"six-new-pharmacy-institute-will-be-open-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":" यूपी में छह फार्मेसी सहित खुलेंगे 10 नए संस्थान","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
यूपी में छह फार्मेसी सहित खुलेंगे 10 नए संस्थान
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
Updated Thu, 04 May 2017 04:55 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में सत्र 2017-18 से फार्मेसी की पढ़ाई कराने वाले छह नए संस्थान खुलेंगे। साथ ही इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट और आर्कीटेक्चर की पढ़ाई कराने वाले एक-एक, समेत कुल 10 नए संस्थान खुलेंगे।
विज्ञापन
इन नए संस्थानों की संबद्धता पर शनिवार को डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विवि (एकेटीयू) संबद्धता समिति की बैठक में मुहर लगेगी।
10 नए संस्थान खुलने पर संबद्धता समिति मुहर लगाएगी तो 18 पुराने संस्थानों के बंद होने पर भी मुहर लगेगी।
वहीं, एक दर्जन से अधिक संस्थानों ने अभी भी संबद्धता के लिए आवेदन नहीं किया है। इसमें कुछ सरकारी संबद्ध संस्थान हैं तो कुछ प्राइवेट कॉलेज। इनमें से कुछ कॉलेजों को खुद में यूनिवर्सिटी बनने की मान्यता मिल गई है।
विज्ञापन
जिन संस्थानों ने संबद्धता के लिए आवेदन नहीं किया है, विवि प्रशासन उनके बारे में क्या निर्णय लेगा, इस पर सबकी निगाहें हैं। साथ ही विभिन्न कॉलेजों की सीटें घटाने के प्रस्ताव पर भी मुहर लगेगी।
विज्ञापन
कई कॉलेजों में निर्धारित संख्या की अपेक्षा शिक्षकों की संख्या काफी कम है। विवि इनकी सीटें घटाने का भी निर्णय ले सकता है। रजिस्ट्रार पवन कुमार गंगवार ने बताया कि आवेदन पत्रों की जांच चल रही है। 15 मई से पहले कॉलेजों को संबद्धता पत्र जारी किया जाएगा।