फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Six new colleges will be affiliated to lucknow University

लखनऊ यूनिवर्सिटी से जुड़ेंगे छह नए कॉलेज, बढेंगी हजारों सीटें

Sat, 02 Mar 2019 02:25 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 02 Mar 2019 02:25 PM IST
विज्ञापन
Six new colleges will be affiliated to lucknow University
lucknow university - फोटो : amar ujala
सत्र 2019-20 में लखनऊ विश्वविद्यालय से सहयुक्त कॉलेजों की संख्या छह बढ़ जाएगी। इन नए व पूर्व के कॉलेजों में कुछ नए कोर्सों को हरी झंडी के बाद यूजी-पीजी कोर्सों में लगभग 1000 सीटें बढ़ेंगी। वहीं, सहयुक्त कॉलेजों की संख्या 176 हो जाएगी।
विज्ञापन


जानकारी अनुसार आधा दर्जन नए कॉलेजों ने एनओसी मांगी है, जहां यूजी के कोर्स शुरू किए जाएंगे। वहीं, पहले से संबद्ध चार कॉलेजों ने नए सत्र में यूजी के साथ पीजी के भी कोर्स शुरू करने के आवेदन किए थे। छह नए कॉलेजों में बीए, बीएससी, बीकॉम सहित कुछ अन्य कोर्सों की अनुमति मिलेगी।
विज्ञापन


इनमें लगभग 750 सीटें बढ़ेंगी। वहीं, पीजी कोर्स के लिए आए आवेदन में लगभग 250 सीटों की संख्या होगी। रजिस्ट्रार एसके शुक्ला ने बताया कि स्थलीय निरीक्षण के बाद आदेश जारी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लविवि व सहयुक्त कॉलेजों में यूजी-पीजी की 51 हजार सीटें हैं। इनमें प्रवेश को हर साल सवा लाख से अधिक लोग किस्मत अाजमाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed