{"_id":"595cb8714f1c1bf2288b45cc","slug":"seventeen-thousand-seats-to-be-increased-in-up-iti","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आईटीआई में बढेंगी 17 हजार सीटें, अगस्त से दाखिले","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
आईटीआई में बढेंगी 17 हजार सीटें, अगस्त से दाखिले
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
Updated Wed, 05 Jul 2017 03:29 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के राजकीय आईटीआई में आगामी सत्र से 17 हजार सीटें बढ़ जाएंगी। इसके लिए व्यावसायिक शिक्षा विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। अगस्त से शुरू हो रहे सत्र से ही बढ़ी हुई सीटों पर दाखिला शुरू हो जाएगा। इसके अलावा विभाग ने प्रदेश में पहली बार सर्विस सेक्टर से संबंधित आधे दर्जन नए ट्रेड में प्रशिक्षण देने का भी फैसला किया है।
विज्ञापन
बता दें, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने व्यावसायिक शिक्षा विभाग का प्रजेंटेशन देखने के बाद सरकार के 100 दिन पूरे होने पर आईटीआई में 13 हजार सीटें बढ़ाने का टारगेट दिया था।
विज्ञापन
साथ ही नई खुलने वाले संस्थानों में भी अगस्त से शुरू होने वाले नए सत्र से प्रशिक्षण का काम शुरू करने का निर्देश दिया था। इसके बाद ही विभाग ने 13 हजार के स्थान पर 17 हजार सीटें बढ़ाने की तैयारी की है।
विज्ञापन
प्रस्ताव के मुताबिक सिर्फ 13 हजार सीटें तो उन संस्थानों में ही शुरू होंगी, जो नए बने हैं। जबकि 3,500 सीटें पुराने 61 संस्थानों में बढ़ाए जाएंगे। इन सभी सीटों पर अगस्त से शुरू हो रहे सत्र से युवकों को प्रशिक्षण देने का काम शुरू हो जाएगा। नई सीटों के लिए विभाग ने पहले से संचालित ट्रेडों के साथ ही कुछ नए ट्रेड भी शुरू करने जा रहा है।
शुरू होंगे ये नए ट्रेड
डेमो
- फोटो : demo pic
सर्विस सेक्टर में प्रशिक्षित युवकों की बढ़ती मांग को देखते हुए विभाग ने प्रदेश में पहली बार इस सेक्टर से संबधित 6 नए ट्रेड शुरू करने का फैसला किया है। इनमें ट्रेवेल्स एंड टूर ऑपरेटर, मल्टी मीडिया एनिमेशन एंड स्पेशल इफेक्ट, इंटीरियर डिजाइन एंड डेकोरेशन, ट्रेवेल्स एंड टूर असिस्टेंट, फायर सेफ्टी व फैशन डिजाइन एंड टेक्नालॉजी शामिल हैं
इस साल से शुरू होने वाले 26 नए आईटीआई में शामिल नोएडा से नजदीक स्थित बादलपुर आईटीआई को मॉडल संस्थान के तौर पर शुरू किया जाएगा। चूंकि नोएडा में सर्विस सेक्टर से संबंधित अधिक कंपनियां हैं।
इसलिए बादलपुर संस्थान में सर्विस सेक्टर से संबंधित ट्रेड ही शुरू करने का फैसला किया गया है। फिलहाल इस संस्थान में 12 ट्रेड शुरू किए जाएंगे। इनमें 6 नए ट्रेडों के अलावा कंप्यूटर एडेड एंब्राइडरी एंड डिजाइन, कंप्यूटर टेक्नालॉजी, ड्रेस मेंकिंग, बेसिक कॉस्मैटोलॉजी, इलेक्ट्रॉनिक अप्लीकेशन शामिल हैं।
‘सर्विस सेक्टर में प्रशिक्षित युवकों की बढ़ती मांग व प्रदेश सरकार द्वारा युवकों को दिए जा रहे रोजगारपरक प्रशिक्षण को देखते हुए आईटीआई में संबंधित ट्रेड शुरू किए जा रहे हैं। सरकार की मंशा के मुताबिक कुछ और नए ट्रेड शुरू करने पर भी विचार किया जा रहा है।’ -भुवनेश कुमार, सचिव, व्यावसायिक शिक्षा