{"_id":"5b714bcc42c7923d8171a346","slug":"second-and-third-counselling-in-iti-cancelled","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी आईटीआई में अब सीधे दाखिले, दूसरे और तीसरे चरण की काउंसलिंग रद्द","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
निजी आईटीआई में अब सीधे दाखिले, दूसरे और तीसरे चरण की काउंसलिंग रद्द
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 13 Aug 2018 02:45 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में अब सीधे दाखिले दिए जाएंगे। दरअसल, इस साल पहली बार निजी आईटीआई में सीट काउंसलिंग से भरी जानी थीं, लेकिन आवेदनों की कम संख्या को देखते हुए राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद ने पहले चरण के बाद दूसरे और तीसरे चरण की काउंसलिंग रद्द कर दी है।
अब सीधे चौथे चरण में ऑन स्पॉट काउंसलिंग से दाखिला करने का निर्णय लिया गया है। परिषद ने काउंसलिंग में साढे़ तीन लाख आवेदन आने का अनुमान लगाया था। लेकिन इसकी तुलना में सिर्फ डेढ़ लाख ही आवेदन आए।
इसे देखते हुए अब 17 अगस्त के बाद सीधे दाखिला देने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। इसके बाद निजी संस्थान अपने स्तर से भी अभ्यर्थियों को सीधे दाखिला दे सकेंगे। इन्हें सीट आवंटन के बाद पोर्टल पर जानकारी अपलोड करनी होगी।
विज्ञापन
सरकारी आईटीआई में 14 तक होंगे प्रवेश
राजकीय आईटीआई में प्रदेश भर में करीब 50 हजार सीट खाली हैं। ऑनलाइन प्रक्रिया से ये सीट भरी जानी हैं। राजकीय आईटीआई में प्रवेश के लिए 14 अगस्त तक आवेदन स्वीकार होंगे। इसके बाद राजकीय संस्थानों में दाखिले दिए जाएंगे।