{"_id":"615ed7ab8ebc3e61df07e99d","slug":"result-for-17-syllabus-issued-in-lucknow-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"लविवि: पीजी में 17 पाठ्यक्रमों का दाखिला परिणाम घोषित, अभ्यर्थियों की सूची जारी","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
लविवि: पीजी में 17 पाठ्यक्रमों का दाखिला परिणाम घोषित, अभ्यर्थियों की सूची जारी
Thu, 07 Oct 2021 04:49 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 07 Oct 2021 04:49 PM IST
सार
विवि के प्रवक्ता डॉ. दुर्गेश श्रीवास्तव ने बताया कि इन विषयों में दाखिले के लिए काउंसिलिंग सात व आठ अक्तूबर को संबंधित विभाग में होगी। छात्रों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कराना होगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ विश्वविद्यालय ने 17 पीजी पाठ्यक्रमों की दाखिला परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी। छात्र लविवि की वेबसाइट के एडमिशन पेज से इसकी और काउंसिलिंग की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
जिन विषयों के चयनित छात्रों की सूची जारी की है उनमें आचार्य, अरब कल्चर, अरेबिक, एआईएच, कंपोजिट हिस्ट्री व वेस्टर्न, हिस्ट्री, डिफेंस स्टडीज, फ्रेंच, लिंग्विस्टिक, संस्कृत, पर्शियन, उर्दू, ज्योतिर्विज्ञान, पॉपुलेशन स्टडीज, पब्लिक पॉलिसी एंड गवर्नेंस, फिलॉसफी और एमए व एमएससी योगा शामिल हैं।
विज्ञापन
विवि के प्रवक्ता डॉ. दुर्गेश श्रीवास्तव ने बताया कि इन विषयों में दाखिले के लिए काउंसिलिंग सात व आठ अक्तूबर को संबंधित विभाग में होगी। छात्रों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कराना होगा। छात्रों को निर्देश दिया गया है कि वे मूल प्रमाणपत्र व अंकपत्र लेकर संबंधित विभाग में पहुंचें।
विज्ञापन
वेरिफिकेशन के बाद छात्र को फीस जमा करनी होगी। समाज कार्य विभाग के राधाकमल मुखर्जी हॉल में जाकर छात्रों को फीस ऑनलाइन जमा करनी होगी। उधर, लविवि ने फुल टाइम पीएचडी के तहत सोशल वर्क में दाखिले के लिए चयनित छात्रों की सूची भी जारी कर दी है।
अभ्यर्थी लविवि की वेबसाइट के एडमिशन पेज से छात्र जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। चयनित छात्र सात से 10 अक्तूबर तक अपनी लॉगइन आईडी का प्रयोग कर फीस जमा कर सकते हैं।