फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   reporter and news reader will be trained in urdu academy

यहां मिलेगी रिपोर्टर व न्यूज रीडर बनने के लिए विशेष ट्रेनिंग

Sat, 21 Jan 2017 02:44 PM IST
मोहम्मद इरफान/अमरउजाला, लखनऊ
मोहम्मद इरफान/अमरउजाला, लखनऊ Updated Sat, 21 Jan 2017 02:44 PM IST
विज्ञापन
reporter and news reader will be trained in urdu academy
डेमो - फोटो : demo pic

प्रिंट और इलेक्ट्ऱॉनिक मीडिया में अपना कॅरिअर बनाने की ख्वाहिश रखने वाले अल्पसंख्यक समुदाय के युवाओं को अब उर्दू अकादमी रिपोर्टिंग, एडिटिंग के साथ ही कैमरे की बारीकियां भी सिखाएगी।

विज्ञापन


उन्हें न्यूज रीडर और एंकर बनाने के लिए विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके लिए अकादमी ने 1.11 करोड़ की लागत से हाईटेक मीडिया सेंटर तैयार करवाया है।

आईएएस स्टडी सेंटर की कामयाबी के बाद अकादमी अल्पसंख्यक समाज से मीडियाकर्मी तैयार करने जा रही है। इसके लिए अकादमी कार्यालय के द्वितीय तल पर आधुनिक साजसज्जा से उर्दू मास कम्युनिकेशन एंड मीडिया सेंटर तैयार किया गया है।
विज्ञापन


कोर्स की खास बात ये है कि इसे भाषा के बंधन से मुक्त रखा गया है। प्रवेश लेने वालों को उर्दू, हिंदी के साथ ही अंग्रेजी भाषा की जानकारी भी दी जाएगी। मीडिया सेंटर में लाइब्रेरी, कॉन्फ्रेन्स हॉल, मेकअप रूम, एडिटिंग टेबल, स्टूडियो के साथ ही वायस ओवर की भी व्यवस्था है। आवाज चेक करने के लिए आधुनिक माइक भी लगाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

हर वर्ष 40 लाख खर्च करेगी अकादमी

reporter and news reader will be trained in urdu academy
डेमो - फोटो : demo pic

उर्दू अकादमी के चेयरमैन नवाज देवबंदी ने बताया कि उर्दू मास कम्युनिकेशन एंड मीडिया सेंटर में प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में एडिटिंग, रिपोर्टिंग के साथ फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के सर्टिफिकेट कोर्स चलाए जाएंगे।

न्यूज रीडर और प्रोग्राम एंकर के लिये भी बैच शुरू होंगे, जिनमें  किसी भी विषय से स्नातक अल्पसंख्यक समुदाय का व्यक्ति प्रवेश ले सकेगा। वैसे, उर्दू की जानकारी रखने वाले को वरीयता दी जाएगी। 

चेयरमैन ने बताया कि छह-छह महीने की अवधि के सभी कोर्स के लिए  कोई फीस नहीं रखी गई है। हर बैच में 50 छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिया जाएगा। किताबें फ्री में मुहैया कराई जाएंगी। इन बैचों पर हर वर्ष 40 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed