फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   private students will not be able to join ITI

आईटीआई में अब शामिल नहीं होंगे प्राइवेट स्टूडेंट्स, इस शैक्षिक सत्र से लागू होगी व्यवस्था

Wed, 05 Dec 2018 02:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 05 Dec 2018 02:41 PM IST
विज्ञापन
private students will not be able to join ITI
- फोटो : डेमो

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) की नेशनल काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग (एनसीवीटी) की परीक्षा में प्राइवेट परीक्षार्थी शामिल नहीं हो सकेंगे। शैक्षिक सत्र 2018-19 से लागू इस व्यवस्था के अनुसार विद्यार्थी को नियमित प्रशिक्षण लेने के बाद ही परीक्षा में बैठने की अनुमति होगी।

विज्ञापन


डायरेक्टोरेट जनरल ट्रेनिंग (डीजीटी) के डिप्टी डायरेक्टर ट्रेनिंग दीपांकर मलिक की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि एनसीवीटी की अक्तूबर में हुई बैठक में इस पर चर्चा हुई थी। इसके बाद इसी वर्ष से प्राइवेट अभ्यर्थियों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं देने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


जानकारों के अनुसार परीक्षा में अभी तक पांच साल का अप्रेंटिसशिप अनुभव रखने वालों को बैठने का मौका मिलता था। इस तरह वे बिना नियमित प्रशिक्षण प्राप्त करके ही आईटीआई का डिप्लोमा हासिल कर लेते थे। यह सुविधा मूलत: आईटीआई किए बिना नौकरी करने वाले अभ्यर्थियों को मिला करती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनकी संख्या करीब एक हजार थी। अब आईटीआई की सेमेस्टर परीक्षा जनवरी में होनी हैं। डीजीटी ने परीक्षा में सेमेस्टर प्रणाली समाप्त करने के साथ ही 2.5 से ऊपर की ग्रेडिंग रखने वाली निजी आईटीआई को भी परीक्षा केंद्र बनाने का फैसला किया है। 

अब एयरोनॉटिकल और ड्रोन की भी पढ़ाई

private students will not be able to join ITI
आईटीआई के विद्यार्थी अब हवाई जहाज और ड्रोन कैमरे बनाना भी सीखेंगे। क्रॉफ्टमैन ट्रेनिंग स्कीम के तहत खुलने वाले पांच पाठ्यक्रमों के लिए डीजीटी ने इसकी अर्हता और अवधि भी तय कर दी है। अगले सत्र शुरू होने वाले पाठ्यक्रमों में पहला ट्रेड जियो इंफॉर्मेटिक्स असिस्टेंट का है।

एक साल के इस पाठ्यक्रम के लिए 12वीं पास होना जरूरी है। दूसरा ट्रेड एयरोनॉटिकल स्ट्रक्चर एंड इक्यूपमेंट फिल्टर का है। दो साल की अवधि वाले इस पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए दसवीं पास होना जरूरी है। तीसरा ट्रेड- थ्री प्रिंटिंग का है। इसमें दसवीं पास अभ्यर्थियों के लिए पाठ्यक्रम एक साल के लिए है।

चौथा ट्रेड- ड्रोन की पढ़ाई का है। इसकी अवधि छह माह है और 10वीं पास होना जरूरी है। पांचवां ट्रेड इलेक्ट्रिीशियन पावर डिस्ट्रीब्यूशन का है। यह ट्रेड दो साल की अवधि का है तथा 10वीं पास अभ्यर्थी इसमें दाखिला ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed