फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   principal and administrator will be responsible for ragging

रैगिंग पर प्राचार्य और प्रबंधक होंगे जिम्मेदार

Fri, 21 Jul 2017 04:07 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Fri, 21 Jul 2017 04:07 PM IST
विज्ञापन
principal and administrator will be responsible for ragging
डेमो - फोटो : Demo Pic
नए शैक्षिक सत्र की शुरुआत के साथ ही शिक्षण संस्थाओं में नव प्रवेशियों से रैगिंग रोकने के लिए लखनऊ के डीएम कौशलराज शर्मा ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। 
विज्ञापन


रैगिंग हुई तो संबंधित शिक्षण संस्थान के प्रबंधक व प्राचार्य को सीधे तौर पर जिम्मेदार मानते हुए कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने सर्वोच्च न्यायालय व शासन स्तर से जारी निर्देशों के आधार पर सभी शिक्षण संस्थाओं में अनिवार्य तौर पर एंटी रैगिंग कमेटी गठित किए जाने का निर्देश भी दिया।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने प्रबंधन, मेडिकल, इंजीनियरिंग और पालीटेक्निक जैसे वोकेशनल शिक्षण संस्थाओं में रैगिंग की रोकथाम को क्षेत्रवार स्तर पर एसीएम की अगुवाई में निगरानी दस्ता गठित कराए जाने का आदेश भी प्रभारी अधिकारी व एडीएम ट्रांस गोमती को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस निगरानी दस्ते में क्षेत्रीय एसीएम के साथ ही संबंधित सीओ व कालेज प्रशासन की तरफ से नामित वरिष्ठ शिक्षक शामिल होगा। यह कमेटी शिक्षण संस्थाओं के परिसर, क्लास रूम व हास्टल का औचक निरीक्षण कर नए प्रवेशार्थियों से सीधे बातचीत के आधार पर रैगिंग की आड़ में होने वाले उत्पीड़न का पता लगा कर इसके लिए जिम्मेदार सीनियर छात्रों को चिह्नित कर कार्रवाई के घेरे में लाएगी।  


 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed