फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   preparation of mid term exam in lohia law university

लखनऊ की इस यूनिवर्सिटी में अब मिड टर्म एग्जाम की तैयारी, स्टूडेंट्स की ली जाएगी राय

Thu, 05 Jul 2018 11:37 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 05 Jul 2018 11:37 AM IST
विज्ञापन
 preparation of mid term exam in lohia  law university
विवि में शैक्षणिक व प्रशासनिक सुधार की जानकारी देते हुए - फोटो : amarujala
डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में जल्द ही विद्यार्थियों के लिए सेमेस्टर परीक्षा से पहले मिड टर्म एग्जाम शुरू करने की तैयारी है। इसके लिए शिक्षकों की कमेटी प्रस्ताव तैयार कर रही है। जल्द ही फैकल्टी के साथ बैठक कर इसे अंतिम रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन


जरूरत हुई तो इसमें विद्यार्थियों की भी राय ली जाएगी। कमेटी तय करेगी कि इसे नए सत्र में प्रवेशित विद्यार्थियों से लागू किया जाए या पूर्व में प्रवेशित विद्यार्थियों के साथ भी। बृहस्पतिवार से शुरू हो रहे नए सत्र से पहले नवागत कुलपति प्रो. एसके भटनागर ने विवि में शैक्षणिक व प्रशासनिक सुधार की जानकारी दी।
विज्ञापन


एक महीने का कार्यकाल पूरा होने पर आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने बताया कि इस सत्र से दो नए इलेक्टिव सेमिनार पेपर, कृषि विधि व चिकित्सा विधि शुरू कर रहे हैं। पीजी में इन पेपर के लाने से विद्यार्थियों को दोनों क्षेत्र की विशेषज्ञता हासिल होगी। इसके लिए बाहर के विशेषज्ञ भी बुलाए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शुरू कर दी गई हैं नैक के लिए तैयारियां

 preparation of mid term exam in lohia  law university
नवागत कुलपति प्रो.एसके भटनागर - फोटो : amarujala
इसी क्रम में केजीएमयू के साथ समझौता करेंगे और मेडिकल वेस्ट के बेहतर निस्तारण का भी प्रयास करेंगे। उन्होंने बताया कि विवि का आईक्यूएसी सेल बहुत दिनों से काम नहीं कर रहा है। जल्द इसमें निदेशक की तैनाती होगी। आईक्यूएसी के एक्टिव न होने से एनआईआरएफ में सही जानकारी नहीं दी जा सकी और विवि की रैंकिंग खराब हुई।

प्रो. भटनागर ने बताया कि विश्वविद्यालय पर्यावरण विभाग, कॉपीराइट, महिला सशक्तीकरण विभाग, एससी-एसटी विभाग आदि में संपर्क कर नए-नए प्रोजेक्ट लेगा और उनके लिए शोध करेगा। कहा कि विश्वविद्यालय की स्थापना 2006 में हुई, लेकिन अब तक नैक नहीं कराया गया। इससे फंडिंग में दिक्कत आती है। हम नैक भी कराएंगे, इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। यूनीसेफ के साथ मिलकर बच्चों की समस्याओं पर भी काम करेंगे। इसी क्रम में पिछले दिनों पुलिस विभाग के साथ एमओयू भी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed