लखनऊ यूनिवर्सिटी में पीजी की बची सीटों के लिए होगी पूल काउंसलिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ यूनिवर्सिटी के पीजी पाठ्यक्रमों में बची सीटों पर दाखिले के लिए पूल काउंसलिंग होगी। एमएससी के सेल्फ फाइनेंस के साथ ही एमए के कई पाठ्यक्रमों की सीटें खाली रहने का अनुमान है। इसे देखते हुए विवि प्रशासन ने पूल काउंसलिंग का फैसला लिया है।
विवि में एमएससी के फॉर्मास्यूटिकल केमिस्ट्री, रिन्यूबल एनर्जी, प्लांट साइंस और इंवाययरमेंटल साइंस जैसे सेल्फ फाइनेंस पाठ्यक्रमों में निर्धारित सीट नहीं भर पाई हैं।इसके अलावा हर साल के अनुभव को देखते हुए एमए के कई पाठ्यक्रमों की सीटें नहीं भर पाती हैं।
ऐसे में इनमें दाखिले के लिए पूल कांउसलिंग होगी। इनके लिए अलग से तारीख घोषित की जाएगी। माना जा रहा है कि पूल काउंसलिंग 16 जुलाई के बाद होगी।