UP: चार कॉलेजों में बढ़ सकता है एमएड में दाखिले का विकल्प
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ विश्वविद्यालय और संबद्ध डिग्री कॉलेज में एमएड कोर्स करने की चाह रखने वाले अभ्यर्थियों को जल्द ही बड़ी राहत मिल सकती है। इस साल एमएड के चार नए कॉलेजों का विकल्प भी अभ्यर्थियों को मिल सकता है।
विवि में डीन एजुकेशन प्रो. एम वर्मा ने बताया कि चार नए कॉलेजों का प्रस्ताव स्वीकृत है। अब इन पर केवल कार्यपरिषद की बैठक में स्वीकृति होना बाकी है।
अभी तक लखनऊ विश्वविद्यालय सहित महावीर गर्ल्स डिग्री कॉलेज, रामा डिग्री कॉलेज, आर्यावर्त इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन और जीएसआरएम पीजी कॉलेज में एमएड का कोर्स चलता है। इन सभी में 200 सीटें काउंसलिंग से भरी जाती हैं। जबकि महावीर गर्ल्स कॉलेज माइनॉरिटी में हो से 25 सीटों पर सीधे दाखिला लेता है।
प्रो. वर्मा ने बताया कि इस साल इरम गर्ल्स कॉलेज, रजत गर्ल्स डिग्री कॉलेज, सिटी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट और सिटी कॉलेज ऑफ एजुकेशन ने भी एमएड कोर्स शुरू करने का प्रस्ताव दिया था।
होंगी 50-50 सीटें
कार्यपरिषद में रखे जाने प्रस्ताव के अनुसार इन सभी में 50-50 सीटें होंगी। यदि कॉलेजों को कोर्स चलाने की अनुमति होती है तो इनमें रजत गर्ल्स को छोड़कर बाकी तीनों कॉलेजों की आधी सीटें विवि काउंसलिंग से जबकि बाकी आधी कॉलेज खुद भरेंगे।
312 ने दी एमएड प्रवेश परीक्षा
एलयू में बुधवार को सुबह 9 से 12 बजे की पाली में एमएड प्रवेश परीक्षा (मैट) का आयोजन किया गया। डीन एजुकेशन प्रो. एम वर्मा ने बताया कि एमएड के लिए इस साल 351 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था जिसमें से 312 परीक्षा में सम्मिलित हुए।
हालांकि गत वर्ष से तुलना करें तो इस साल अभ्यर्थियों की संख्या बढ़ी है। 2015 में लगभग 250 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था जिसमें से 200 के करीब परीक्षा में शामिल हुए थे। उस हिसाब से इस साल 112 अधिक अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी है।