{"_id":"5af93ee44f1c1bdf408b53b8","slug":"only-two-days-left-to-apply-in-pg-programme","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ग्रेजुएट पास लोगों के लिए काम की है ये खबर, यहां आवेदन के लिए सिर्फ दो दिन बाकी","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
ग्रेजुएट पास लोगों के लिए काम की है ये खबर, यहां आवेदन के लिए सिर्फ दो दिन बाकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 14 May 2018 01:16 PM IST
विज्ञापन
admission
लखनऊ विश्वविद्यालय में परास्नातक पाठ्यक्रम आवेदन के लिए अब सिर्फ दो दिन का समय बचा है। परास्नातक पाठ्यक्रमों में इस समय एक हजार रुपये लेट फीस के साथ 15 मई तक आवेदन किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
स्नातक आवेदन प्रक्रिया पहले ही समाप्त हो चुकी है। विवि में परास्नातक दाखिले प्रवेश परीक्षा के आधार पर होने हैं।
विश्वविद्यालय ने पीजी आवेदन प्रक्रिया दो अप्रैल से शुरू की थी। बिना लेट फीस ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 10 मई थी। जबकि एक हजार रुपये लेट फीस के साथ आवेदन फॉर्म 15 मई तक भरे जा सकते हैं।
विज्ञापन
रविवार शाम तक विवि में 13 हजार 92 आवेदन फॉर्म भरे जा चुके थे। विज्ञान, वाणिज्य और विधि संकाय में आवेदन की स्थिति ठीक है, लेकिन कला संकाय का हाल बुरा है। कई पाठ्यक्रम में अभी भी सीट के बराबर भी आवेदन नहीं आए हैं। परास्नातक दाखिले लिखित प्रवेश परीक्षा के आधार पर किए जाएंगे।
विज्ञापन
Trending Videos
सबसे ज्यादा आवेदन एलएलबी के लिए
विवि में अभी तक सबसे ज्यादा आवेदन एलएलबी के लिए आए हैं। एलएलबी की 320 सीटों के लिए अभी तक 2355 आवेदन आ चुके हैं। जबकि एलएलएम की 45 सीटों के लिए आवेदनों की संख्या पहली बार एक हजार से ज्यादा पहुंची है। इसके अलावा एमकॉम और एमएससी के लिए भी काफी आवेदन आए हैं।