{"_id":"5b090a734f1c1bf66e8b497f","slug":"only-four-candidate-for-one-seat-in-bbau-ba-llb-programme","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक सीट पर चार दावेदार, आसानी से होगा बीबीएयू में इस कोर्स में दाखिला","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
एक सीट पर चार दावेदार, आसानी से होगा बीबीएयू में इस कोर्स में दाखिला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 26 May 2018 12:49 PM IST
विज्ञापन
bbau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में बीबीए-एलएलबी ऑनर्स कोर्स में प्रवेश के लिए आवेदकों को ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी। शुक्रवार देर शाम तक आवेदन के अनुसार एक सीट पर चार दावेदार हैं। हालांकि देर रात तक इसके लिए आवेदन प्रक्रिया जारी रही।
विज्ञापन
विवि ने उक्त कोर्स के लिए अलग से आवेदन प्रक्रिया 11 मई को शुरू की थी। शुक्रवार को आवेदन की अंतिम तिथि थी। देर शाम तक कोर्स की 60 सीटों के लिए 246 आवेदन आए थे।
विज्ञापन
रात 12 बजे तक आवेदन स्वीकार किए गए। इसके अनुसार एक एक सीट पर चार विद्यार्थियों के बीच मुकाबला होगा। हालांकि देर से शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया के कारण विवि को इतने आवेदन की भी उम्मीद नहीं थी।
विज्ञापन
इसकी आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही विवि प्रशासन पूरी प्रवेश परीक्षा की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुट गया है। प्रवेश परीक्षा 19 से 27 जून के बीच होगी। राजधानी के लगभग आधा दर्जन केंद्रों पर प्रवेश परीक्षा कराने की तैयारी चल रही है।
सभी कोर्सों में प्रवेश के लिए लगभग 14,500 आवेदन आए हैं। प्रवेश समन्वयक प्रो. आरए खान ने बताया कि तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सभी कोर्सों के लिए प्रवेश पत्र विवि की वेबसाइट bbau.ac.in पर 31 मई से उपलब्ध होंगे।