फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   online examination will be held from next month in law university.

विधि विश्वविद्यालय: अगले महीने से ऑनलाइन होंगी रिपीट परीक्षाएं

Wed, 26 May 2021 04:51 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 26 May 2021 04:51 PM IST
सार

डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय ने परीक्षा कार्यक्रम का एलान कर दिया है। रीक्षा समिति, एकेडमिक कैलेंडर समिति और एकेडमिक काउंसिल के सदस्यों के बीच हुई बैठक में जून में ऑनलाइन मोड में कराने का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन
online examination will be held from next month in law university.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय सत्र 2019 तक की सभी सेमेस्टर की रिपीट परीक्षा जून में ऑनलाइन कराएगा। परीक्षा पिछले एक साल से प्रस्तावित थी, लेकिन कोरोना के चलते नहीं हो पा रही थी। रिपीट परीक्षा में वे छात्र शामिल होंगे, जो पूर्व में आयोजित परीक्षा में सम्मिलित नहीं हुए या वे जो अपने परीक्षा परिणाम से संतुष्ट नहीं हैं।

विज्ञापन


वर्ष 2019 तक के सेमेस्टर के लिए 2020 में रिपीट परीक्षा कराई जानी थी, लेकिन कोरोना वायरस के चलते नहीं हो पाई। अब परीक्षा समिति, एकेडमिक कैलेंडर समिति और एकेडमिक काउंसिल के सदस्यों के बीच हुई बैठक में जून में ऑनलाइन मोड में कराने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक डॉ. मनीष सिंह ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। जल्द ही सभी छात्रों को परीक्षा का शेड्यूल, पेपर पैटर्न और तरीके के बारे में जानकारी दे दी जाएगी। विवि प्रशासन परीक्षा कराने की तैयारियों में जुट गया है। छात्रों को जेम पोर्टल पर परीक्षा के लिए आवेदन करने के निर्देश दे दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


28 तारीख तक आवेदन करना है, जो छात्र किसी कारणवश इस रिपीट परीक्षा में भी सम्मिलित नहीं हो पाएंगे उन्हें इसकी सूचना 27 मई तक गूगल फॉर्म के माध्यम से विश्वविद्यालय को देनी होगी। अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए रिपीट परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद आयोजित की जाएगी।

AKTU: ऑनलाइन होगी पीजी की मौखिक परीक्षा

कोविड संक्रमण को देखते हुए डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एकेटीयू) पीजी की मौखिक परीक्षा, डिजरटेशन व थीसिस मूल्यांकन ऑनलाइन कराएगा, जो 27 मई से शुरू होने जा रहा है। इसके लिए कॉलेजों को भी आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजीव कुमार की ओर से कॉलेजों को भेजे गए निर्देश में कहा गया है कि सत्र 2019-20 की एमटेक, एमफार्मा, एमआर्क के रेगुलर व पूर्व के कैरी ओवर छात्रों की थीसिस व डिजरटेशन का मूल्यांकन व मौखिक परीक्षा 27 मई से ऑनलाइन आयोजित की जाएंगी।

उन्होंने इसके लिए पात्र अभ्यर्थियों की सूची भी जारी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed