फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   online counselling will start from new session in lucknow university

लखनऊ यूनिवर्सिटीः नए सत्र से होगी इन पाठ्यक्रमों की ऑनलाइन काउंसलिंग

Fri, 22 Feb 2019 04:20 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Fri, 22 Feb 2019 04:20 PM IST
विज्ञापन
online counselling will start from new session in lucknow university
लखनऊ यूनिवर्सिटी - फोटो : amar ujala
लखनऊ विश्वविद्यालय में शैक्षिक सत्र 2019-20 से बीए और बीएससी को छोड़कर अन्य पाठ्यक्रमों की काउंसलिंग ऑनलाइन कराई जाएगी। स्नातक कक्षाओं के आवेदन फॉर्म मार्च के दूसरे सप्ताह में जारी हो जाएंगे।
विज्ञापन


स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों की प्रवेश प्रक्रिया 30 जून तक संपन्न करा ली जाएगी। इनका प्रस्ताव तैयार हो चुका है। लविवि में अगले सप्ताह होने वाली प्रवेश समिति की बैठक में इन पर मुहर लगनी है। ऐसा पहली बार होगा जब लविवि में स्नातक और परास्नातक दाखिले के लिए काउंसलिंग ऑनलाइन होगी।
विज्ञापन


लविवि में बीएड की तर्ज पर काउंसलिंग ऑनलाइन कराने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। प्रवेश समन्वयक प्रो. अनिल मिश्रा ने बृहस्पतिवार को कुलपति प्रो. एसपी सिंह को इसका प्रस्ताव दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसपर अंतिम मुहर अगले सप्ताह होने वाली प्रवेश समिति की बैठक में लगेगी। विश्वविद्यालय में अभी तक ऑनलाइन आवेदन के बाद काउंसलिंग ऑफलाइन होती है। इससे विद्यार्थियों को काफी समस्या का सामना करना पड़ता है। 

बीए और बीएससी में कई विकल्प होने से समस्या

online counselling will start from new session in lucknow university
प्रवेश समन्वयक प्रो. मिश्रा के अनुसार बीए और बीएससी को छोड़कर अन्य पाठ्यक्रमों में सिर्फ रैंक के हिसाब से सीटों का आवंटन करना होता है। इसलिए ऑनलाइन काउंसलिंग में कोई समस्या नहीं है।

प्रवेश समन्वयक के अनुसार बीए और बीएससी दोनों में विषयों के कई विकल्प होते हैं। हर विद्यार्थी का अपना विकल्प होता है। इसलिए ऑनलाइन काउंसलिंग करने में थोड़ी समस्या हो सकती है।

 

ऐसे में इसके विकल्प पर विचार किया जा रहा है। इसके अलावा बीकॉम, एलएलबी, एमबीए, बीपीएड, एमपीएड, एमएड जैसे विषयों में ऑनलाइन काउंसलिंग आसानी से हो सकती है।
 

पीएचडी के दाखिले 30 जून के बाद

online counselling will start from new session in lucknow university
लविवि में भले ही मौजूदा सत्र के पीएचडी आवेदन नहीं हो पाए हैं पर अगले दाखिले की तैयारी अभी से शुरू हो गई है। स्नातक और परास्नातक प्रवेश प्रक्रिया 30 जून तक पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है।

इस साल लविवि को पीएचडी अध्यादेश या फिर अन्य किसी औपचारिकता के लिए दाखिले के लिए इंतजार नहीं करना होगा। ऐसे में 30 जून के बाद पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed