फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   online counselling for M.ed in lucknow university

LU: एमएड की काउंसलिंग ऑनलाइन कराने की तैयारी, देनी होंगी ये डिटेल्स

Sat, 04 Aug 2018 03:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 04 Aug 2018 03:30 PM IST
विज्ञापन
online counselling for M.ed in lucknow university
- फोटो : डेमो

लखनऊ विश्वविद्यालय इस साल से एमएड की काउंसलिंग भी ऑनलाइन कराने की तैयारी कर रहा है। इससे पहले बीएड और बीएलएड की काउंसलिंग भी ऑनलाइन हो चुकी है। काउंसलिंग के दौरान अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्र ऑनलाइन सत्यापित किए जाएंगे।

विज्ञापन


इससे अभ्यर्थियों को परिसर में नहीं आना होगा। प्रवेश समन्वयक प्रो. अनिल मिश्रा ने बताया कि प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट तैयार है। जांच के बाद इसे वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। लविवि प्रशासन काउंसलिंग ऑनलाइन कराने पर विचार कर रहा है।
विज्ञापन


इसके लिए वेबसाइट पर कट ऑफ घोषित कर दी जाएगी। कट ऑफ में आने वाले अभ्यर्थी पंजीकरण कराएंगे। अभ्यर्थी को अपनी इंटरमीडिएट की मार्क्सशीट अपलोड करनी होगी और अभ्यर्थी को अपने बैंक खाते की जानकारी भी भरनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही अभ्यर्थी को डेबिट या फिर क्रेडिट कार्ड के माध्यम से एडवांस फीस जमा करनी होगी। सीट आवंटित न होने पर यह फीस अभ्यर्थी के बैंक खाते में वापस भेज दी जाएगी। पंजीकृत अभ्यर्थी ही विकल्प भर सकेंगे। वहीं दूसरी ओर अगर ऑफलाइन काउंसलिंग हुई तो फिर एक ही सेंटर के माध्यम से काउंसलिंग पूरी की जाएगी।

15 संस्थानों में हैं 575 सीटें

online counselling for M.ed in lucknow university
lucknow university - फोटो : amar ujala
15 संस्थानों में हैं 575 सीटें
प्रवेश परीक्षा के माध्यम से लविवि समेत 15 संस्थानों में दाखिले के लिए एमएड की काउंसलिंग होनी है। इन संस्थानों में कुल मिलाकर 575 सीटें हैं। लखनऊ विवि में ही एमएड की सीट रेग्युलर हैं। बाकी संस्थानों में इसकी पढ़ाई सेल्फ फाइनेंस प्रणाली पर होती है। लविवि में एमएड की सिर्फ 25 सीटें ही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed