फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   online complaint facility in lucknow university

एलयू के छात्र अब ऑनलाइन कर सकेंगे शिकायत

Wed, 16 Nov 2016 02:43 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Wed, 16 Nov 2016 02:43 PM IST
विज्ञापन
online complaint facility in lucknow university
डेमो

लखनऊ विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. एसपी सिंह ने अपने पहले ही कार्यदिवस में छात्रों की समस्याओं को दूर करने का सिस्टम बनाना शुरू कर दिया। उन्होंने मंगलवार को ऑफिस पहुंचते ही डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. अनिल शुक्ला को बुलाया और एक ऐसा ऑनलाइन ग्रीवांस पोर्टल बनाने के निर्देश दिए जिस पर छात्र सीधे अपनी शिकायतें दर्ज करा सकें।

विज्ञापन


इस पोर्टल पर आने वाली शिकायतों को डीएसडब्ल्यू के साथ कुलपति भी देख सकेंगे। इतना ही नहीं कुलपति प्रो. एसपी सिंह को जब पता चला कि डीएसडब्ल्यू कार्यालय में इंटरनेट की सुविधा नहीं है तो उन्होंने तत्काल लाइन पहुंचाने के लिए कहा।
विज्ञापन


कुलपति के निर्देश पर वर्षों से रुका काम चंद घंटों में हो गया। मंगलवार को ही डीएसडब्ल्यू कार्यालय तक इंटरनेट लाइन दे दी गई। हालांकि, इंटरनेट बुधवार से एक्टिव होगा। डीएसडब्लयू प्रो. अनिल शुक्ला ने बताया कि पोर्टल बनाने के लिए कंप्यूटर सेंटर को लिख दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

निश्चित समय में होगा समस्या का समाधान

online complaint facility in lucknow university
डेमो

इसी माह पोर्टल एक्टिवेट करने का प्रयास है। कुलपति कार्यालय में मंगलवार सुबह 10 बजे से पहले ही बधाई देने वालों का तांता लग गया। विवि के शिक्षकों व कर्मचारियों के साथ ही कॉलेज के शिक्षक भी पहुंचे।

कुलपति प्रो. एसपी सिंह ने बताया कि इस पोर्टल पर एलयू के साथ ही कॉलेजों के छात्र भी अपनी शिकायतें दर्ज करा सकेंगे। इसमें एकेडमिक, हॉस्टल, डिग्री, मार्क्सशीट, अनुशासन सहित अलग-अलग कैटेगरी होंगी।

छात्र की शिकायत दर्ज होने के बाद उसे संबंधित विभाग को दिया जाएगा। छात्र की शिकायत पर क्या कार्रवाई हुई, इसका स्टेटस भी अपडेट होगा। इससे छात्रों को जिस समस्या के लिए महीनों घूमना पड़ता है वह चंद घंटों या दिनों में दूर होंगी।

सभी प्रकार की शिकायतों के निस्तारण का समय निश्चित किया जाएगा। जो शिकायत डीएसडब्ल्यू के स्तर की होगी उसका वह खुद ही निस्तारण कर देंगे। कुलपति ने डीएसडब्ल्यू को छात्रों से संबंधित मुद्दों की सूची बनाकर देने के लिए कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed