{"_id":"60a38f7476dd1e132e0f58c7","slug":"online-classes-will-be-allowed-to-start-from-21-may","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: 21 मई से ऑनलाइन कक्षाएं शुरू कर सकेंगे उच्च शिक्षण संस्थान व विश्वविद्यालय, आदेश जारी","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
यूपी: 21 मई से ऑनलाइन कक्षाएं शुरू कर सकेंगे उच्च शिक्षण संस्थान व विश्वविद्यालय, आदेश जारी
Tue, 18 May 2021 04:05 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 18 May 2021 04:05 PM IST
सार
आदेश में महाविद्यालय और विश्वविद्यालय में समूह ख, ग और घ के कर्मचारियों को साप्ताहिक रोस्टर के अनुसार 50 प्रतिशत की संख्या में ही बुलाने की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : PTI
विस्तार
उत्तर प्रदेश में महाविद्यालय, विश्वविद्यालय और उच्च शिक्षण संस्थानों को आगामी 21 मई से ऑनलाइन कक्षाएं शुरू करने की अनुमति दे दी गई है। मंगलवार को उच्च शिक्षा विभाग की बैठक में ये निर्णय लिया गया। हालांकि, परिसर में शिक्षकों की उपस्थिति के संबंध में कुलपति व प्रधानाचार्य निर्णय लेंगे।
विज्ञापन
जारी किए गए आदेश में महाविद्यालय और विश्वविद्यालय में समूह ख, ग और घ के कर्मचारियों को साप्ताहिक रोस्टर के अनुसार 50 प्रतिशत की संख्या में ही बुलाने की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन
बता दें कि बीते दिनों तेजी से बढ़े कोरोना संक्रमण के कारण 20 मई तक किसी भी प्रकार से कक्षाएं चलाने पर रोक लगा दी गई थी। अब जब संक्रमितों की संख्या कम हो रही है ऐसे में ऑनलाइन कक्षाएं चलाने की अनुमति दे दी गई है।
विज्ञापन