फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   now candidates can apply till 10 may for mba programme in lu

लखनऊ विश्वविद्यालय में अब 10 मई तक करें एमबीए के लिए आवेदन

Fri, 09 Mar 2018 09:44 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 09 Mar 2018 09:44 PM IST
विज्ञापन
now candidates can apply till 10 may for mba programme in lu
डेमो - फोटो : डेमो

लखनऊ विश्वविद्यालय ने लगातार तीसरी बार एमबीए आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। एमबीए पाठ्यक्रम में कम आवेदन आने की वजह से विवि को यह फैसला करना पड़ा। विवि ने एमबीए आवेदन के लिए सबसे पहले 31 जनवरी अंतिम तारीख निर्धारित की गई थी।

विज्ञापन


अंतिम तारीख तक महज 75 आवेदन फॉर्म आने की वजह से अंतिम तारीख 28 फरवरी तक बढ़ाई गई थी।

इसे पहले बढ़ाकर अप्रैल किया गया, लेकिन अब एमबीए ब्रोशर में आवेदन की अंतिम तारीख 10 मई निर्धारित की गई है। बताया जा रहा है कि अभी तक एमबीए में महज 166 आवेदन फॉर्म आए हैं। 
विज्ञापन


लविवि पुराने परिसर में लखनऊ यूनिवर्सिटी मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (लुंबा) के तहत एक तथा नये परिसर में इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट साइंस (आईएमएस) के अंतर्गत एमबीए के पांच पाठ्यक्रम चलाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते साल से दोनों के आवेदन फॉर्म एक साथ लिए जा रहे हैं। आईएमएस में चलने वाले एमबीए मार्केटिंग, एमबीए फाइनेंस और एमबीए एचआर में 120 सीटें हैं। जबकि एमबीए इंटरनेशनल बिजनेस में 60 सीटों पर ही दाखिले हो रहे हैं। 

लुंबा में एमबीए की 60 सीटें रेग्युलर तथा 60 सेल्फ फाइनेंस की हैं। एमबीए रेग्युलर पाठ्यक्रम की फीस 46 हजार रुपये सेमेस्टर और सेल्फ फाइनेंस की सीट 75 हजार रुपये सेमेस्टर है। जबकि आईएमएस के सभी पाठ्यक्रमों की फीस 75 हजार रुपये सेमेस्टर है।

प्लेसमेंट न होने की वजह से कम हो रहा रुझान

लविवि सहित ज्यादातर संस्थानों में एमबीए का बुरा हाल है। प्लेसमेंट न मिलने की वजह से इससे विद्यार्थियों का मोह भंग हो रहा है। जानकारों के अनुसार एमबीए और बीटेक दोनों पाठ्यक्रमों में यही हाल देखने को मिल रहा है। इसके बजाय लॉ और मानविकी वर्ग के प्रति विद्यार्थियों का रुझान बढ़ रहा है। यही वजह है कि एमबीए के लिए विद्यार्थी नहीं आ रहे हैं।

कैट से दाखिला लेने का प्रस्ताव करना पड़ा स्थगित

लखनऊ विवि ने इस साल पहली बार केवल कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) के स्कोर पर एमबीए के दाखिलों की शुरुआत की थी। इसके आवेदन फॉर्म अक्तूबर में जारी कर दिए गए थे। चार महीने बीतने के बावजूद कैट स्कोर वाले सिर्फ 75 अभ्यर्थियों के आवेदन के बाद विवि को प्रक्रिया बदलनी पड़ी। अब कैट के बजाय प्रवेश परीक्षा पर दाखिले की बात कही गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed