{"_id":"608d2fbb8ebc3e8dae157ec6","slug":"no-salary-for-outsourcing-employees-in-bbau","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीबीएयू : आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को तीन महीने से वेतन नहीं, अब दवा के भी पड़ रहे लाले","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
बीबीएयू : आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को तीन महीने से वेतन नहीं, अब दवा के भी पड़ रहे लाले
Sat, 01 May 2021 04:08 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 01 May 2021 04:08 PM IST
सार
विश्विद्यालय के आउटसोर्सिंग कर्मचारी पिछले एक साल से ज्यादा से वेतन संकट से जूझ रहे हैं। कभी दो तो कभी तीन महीने वेतन का संकट ही रहता है। विवि हर बार यूजीसी से फंड न आने की बात कर पल्ला झाड़ लेता है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू) के तीन सौ से अधिक आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को तीन महीने से वेतन नहीं मिला है। इसके कारण जहां पूर्व में उनकी होली का रंग खराब हो चुका है। वहीं अब कोविड-19 के इस संक्रमण काल में उनके पास दवा खरीदने के भी पैसे नहीं बचे हुए हैं।
विज्ञापन
विश्विद्यालय के आउटसोर्सिंग कर्मचारी पिछले एक साल से ज्यादा से वेतन संकट से जूझ रहे हैं। कभी दो तो कभी तीन महीने वेतन का संकट ही रहता है। विवि हर बार यूजीसी से फंड न आने की बात कर पल्ला झाड़ लेता है। विवि द्वारा इसके लिए अपना कोई सोर्स नहीं विकसित किया जा सका है। यही वजह है कि अक्सर यह समस्या सामने आ जाती है।
विज्ञापन
वर्तमान में भी कर्मचारियों ने बताया कि उनको फरवरी से वेतन नहीं मिला है। फरवरी, मार्च और अप्रैल भी बीतने को है। इस तरह उनका तीन महीने का वेतन नहीं मिला है। इसके कारण उनकी होली तो खराब ही हो चुकी है। अब परिवार चलाने के संकट के साथ दवा की भी किल्लत होने लगी है। कई कर्मचारी संक्रमित है या उनके परिजनों को कोविड हुआ है, लेकिन इस विपरीत समय में वे पैसा न होने के कारण दवा भी नहीं ठीक से करवा पा रहे हैं।
विज्ञापन
वहीं, विवि प्रवक्ता डॉ. रचना गंगवार ने बताया कि यूजीसी से फंड आने में देरी के कारण ही वेतन फंस जाता है। अभी भी इसी वजह से दिक्कत है। कुछ फंड आया है, जल्दी ही एक महीने का वेतन जारी होगा। जैसे-जैसे यूजीसी से फंड आएगा, वैसे-वैसे वेतन जारी होता जाएगा।