फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   no interview for job in shakuntala misra rashtriya punarvas university

यूनिवर्सिटी में नौकरी के इच्छुक युवाओं के लिए गुड न्यूज, इंटरव्यू खत्म

Sat, 22 Apr 2017 03:49 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Sat, 22 Apr 2017 03:49 PM IST
विज्ञापन
no interview for job in shakuntala misra rashtriya punarvas university
डेमो

 डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में समूह ग और घ की भर्तियों में अब साक्षात्कार नहीं होगा। वहीं असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती में लिखित परीक्षा के जरिए स्क्रीनिंग की जाएगी।

विज्ञापन


यह निर्णय शुक्रवार को विश्वविद्यालय कार्य परिषद की बैठक में हुआ। कुलपति प्रो. निशीथ राय की अध्यक्षता में हुई बैठक में विश्वविद्यालय के शिक्षकों, गैर शैक्षणिक कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं की मदद के लिए ‘विवेकाधीन कोष’ बनाने को भी मंजूरी मिली।
विज्ञापन


कार्य परिषद ने विश्वविद्यालय का स्थापना दिवस 19 सितंबर को मनाने जाने पर भी मुहर लगी। इस वर्ष विश्वविद्यालय अपना आठवां स्थापना दिवस मनाएगा। साथ ही विश्वविद्यालय प्रेक्षागृह का नाम पूर्व प्रधानमंत्री ‘अटल प्रेक्षागृह’ के नाम से करने पर भी सहमति बनी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पदों के सृजन पर भी लगी मुहर

no interview for job in shakuntala misra rashtriya punarvas university
डेमो - फोटो : demo pic
बैठक में विश्वविद्यालय में सेंसरी गार्डेन, मोबाइल वर्कशॉप, राष्ट्रीय कला संग्रहालय, मल्टी मीडिया लैब, ऑडियोलॉजी एंड स्पीच लैग्वेज पैथोलॉजी लैब, ट्राई साइकिल के उत्पादन और इकाई की स्थापना और इसके लिए पदों के सृजन पर भी मुहर लगी।

साथ ही भौतिक विज्ञान, माइक्रोबायोलॉजी, कंप्यूटर विज्ञान, इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी तथा गणित और सांख्यिकी विभागों के 10 शिक्षकों के नियमितीकरण को मंजूरी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed