फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   New session of B ed will start from August 2.

2 अगस्त से शुरू होगा बीएड का नया सत्र, संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए आदेश जारी

Sun, 14 Feb 2021 09:45 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 14 Feb 2021 09:45 AM IST
विज्ञापन
New session of B ed will start from August 2.
- फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के बीएड कॉलेजों का नया सत्र दो अगस्त से शुरू होगा। लखनऊ विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए शासनादेश जारी कर दिया गया है। विशेष सचिव मनोज कुमार की ओर से जारी आदेश में बीएड प्रवेश परीक्षा से संबंधित विस्तृत कार्यक्रम दिया गया है।

विज्ञापन


प्रदेश भर के बीएड कॉलेज में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया 18 फरवरी से शुरू होगी। आवेदन प्रक्रिया 15 मार्च तक चलेगी। 16 से 22 मार्च के बीच ऑनलाइन आवेदन लेट फीस के साथ होंगे। 10 मई से प्रवेश पत्र डाउनलोड किए जा सकेंगे। परीक्षा 19 मई को प्रस्तावित है।
विज्ञापन


20 से 25 जून के बीच प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट घोषित किया जाएगा। 12 जुलाई से काउंसलिंग शुरू करने का प्रस्ताव है। आवेदन लविवि की वेबसाइट lkouniv.ac.in पर किये जा सकेंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवेश परीक्षा के लिए सामान्य वर्ग के लिए 1500 रुपये और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 750 रुपये तय किया गया है। विलंब शुल्क के साथ फीस क्रमश: 2000 रुपये और 1000 रुपये हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed