{"_id":"6028a3f38ebc3ee90e381a6a","slug":"new-session-of-b-ed-will-start-from-august-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"2 अगस्त से शुरू होगा बीएड का नया सत्र, संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए आदेश जारी","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
2 अगस्त से शुरू होगा बीएड का नया सत्र, संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए आदेश जारी
Sun, 14 Feb 2021 09:45 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 14 Feb 2021 09:45 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बीएड कॉलेजों का नया सत्र दो अगस्त से शुरू होगा। लखनऊ विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए शासनादेश जारी कर दिया गया है। विशेष सचिव मनोज कुमार की ओर से जारी आदेश में बीएड प्रवेश परीक्षा से संबंधित विस्तृत कार्यक्रम दिया गया है।
विज्ञापन
प्रदेश भर के बीएड कॉलेज में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया 18 फरवरी से शुरू होगी। आवेदन प्रक्रिया 15 मार्च तक चलेगी। 16 से 22 मार्च के बीच ऑनलाइन आवेदन लेट फीस के साथ होंगे। 10 मई से प्रवेश पत्र डाउनलोड किए जा सकेंगे। परीक्षा 19 मई को प्रस्तावित है।
विज्ञापन
20 से 25 जून के बीच प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट घोषित किया जाएगा। 12 जुलाई से काउंसलिंग शुरू करने का प्रस्ताव है। आवेदन लविवि की वेबसाइट lkouniv.ac.in पर किये जा सकेंगे।
विज्ञापन
प्रवेश परीक्षा के लिए सामान्य वर्ग के लिए 1500 रुपये और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 750 रुपये तय किया गया है। विलंब शुल्क के साथ फीस क्रमश: 2000 रुपये और 1000 रुपये हो जाएगी।