{"_id":"595f5c124f1c1b0d4f8b458f","slug":"new-rules-for-engineering-and-management-students-counselling-in-aktu","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एसईईः विकल्प न चुन पाने वाले 2000 छात्रों को राहत","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
एसईईः विकल्प न चुन पाने वाले 2000 छात्रों को राहत
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
Updated Fri, 07 Jul 2017 03:32 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के इंजीनियरिंग व मैनेजमेंट कॉलेजों में दाखिले के लिए चल रही काउंसलिंग में पहले चरण में लगभग दो हजार विद्यार्थी ऐसे थे जो अपनी विलिंगनेस (कोई विकल्प) नहीं भर सके थे।
काउंसलिंग करा रहे एकेटीयू प्रशासन ने ऐसे छात्रों को फोर्स फ्लोट में डाल दिया है, ताकि वह काउंसलिंग से बाहर न हो जाएं। नियमानुसार पहले राउंड के सीट अलॉटमेंट के बाद जिन अभ्यर्थियों को सीट अलॉट हुई थी उन्हें फ्रीज, फ्लोट या विड्रा में से एक विकल्प का प्रयोग करना था।
इन तीनों में से किसी भी विकल्प का प्रयोग न करने वाले को काउंसलिंग से बाहर कर दिया जाना था। ऐसे अभ्यर्थियों की संख्या लगभग 2000 थी।
प्रवेश समन्वयक प्रो. कुलदीप सहाय ने बताया कि काफी संख्या में विद्यार्थियों ने संपर्क किया कि वह व्यक्तिगत कारण से ऐसा नहीं कर सके।
कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने छात्रहित को ध्यान में रखते हुए ऐसे अभ्यर्थियों को फोर्स फ्लोट में करने का निर्देश एनआईसी अधिकारियों को दिया। ऐसे अभ्यर्थी दूसरे राउंड की सीट अलॉटमेंट के बाद चाहे तो विड्रा कर सकेंगे।

चॉइस लॉक का आज आखिरी दिन
डेमो
- फोटो : demo pic
प्रो. सहाय ने बताया कि दूसरे चरण की काउंसलिंग के बाद शुक्रवार को चॉइस लॉक का आखिरी दिन है। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार तक कुल 3,780 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया और 3,797 ने रजिस्ट्रेशन फीस जमा की।
कुल 1989 ने चॉइस लॉक की है। अभी काफी अभ्यर्थियों ने चॉइस नहीं भरी है। वह शुक्रवार तक चॉइस लॉक नहीं करेंगे तो उन्हें दोबारा इसका मौका नहीं मिलेगा।