फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   new chiefs will be appointed in engineering institutions.

एकेटीयू : कई इंजीनियरिंग संस्थानों को मिलेंगे नए मुखिया, पूरा जोर लगा रहे हैं आवेदक

Mon, 08 Mar 2021 10:05 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 08 Mar 2021 10:05 AM IST
विज्ञापन
new chiefs will be appointed in engineering institutions.

उत्तर प्रदेश के आधा दर्जन से अधिक इंजीनियरिंग संस्थानों को जल्द ही नए मुखिया मिलेंगे। इसके लिए कुछ जगहों पर आवेदन हो रहे हैं तो कई जगहों पर इंटरव्यू की प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए कई आवेदक अपना पूरा जोर लगा रहे हैं।

विज्ञापन


डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) के घटक संस्थान इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आईईटी), सेंटर फॉर एडवांस स्टडीज (कैस) व यूपीआईडी नोएडा के निदेशकों का कार्यकाल तीन अप्रैल को समाप्त हो रहा है।
विज्ञापन


इसके लिए पहले 28 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे, फिर तारीख बढ़ाकर 15 मार्च कर दी गई। इसमें आईईटी के निदेशक को लेकर काफी चर्चा है। संस्थान के ही कुछ शिक्षकों के नाम भी इसके लिए काफी चर्चा में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी क्रम में हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एचबीटीयू) के कुलपति का कार्यकाल भी 19 फरवरी को पूरा हो गया है। उनका कार्यकाल अगले आदेश तक के लिए बढ़ा दिया गया है। यहां के कुलपति पद के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इसी तरह राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज बांदा के निदेशक का कार्यकाल बढ़ाया गया है।


केएनआईटी सुल्तानपुर के निदेशक भी कार्यवाहक हैं। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज मैनपुरी के निदेशक का कार्यकाल पूरा हो चुका है। अप्रैल से शुरू होने वाले नए सेमेस्टर में इन सभी जगहों पर नए मुखिया की तैनाती होनी है। एकेटीयू प्रवक्ता आशीष मिश्रा ने बताया कि काफी संस्थानों में निदेशक पद की नियुक्ति प्रक्रिया चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed