फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   national pg college academic calender issued.

एकेडमिक कैलेंडर जारी: नेशनल पीजी में नए सत्र के प्रवेश 11 से, यूजी-पीजी के सभी कोर्सों में होगी प्रवेश परीक्षा

Sat, 12 Mar 2022 06:20 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 12 Mar 2022 06:20 PM IST
सार

सत्र 2022-23 के लिए बीए, बीकॉम, बीएससी, बीसीए, बीबीए, बीबीए एमएस, बीवॉक, बीएजेएमसी, एमए, एमकॉम व एमवॉक की प्रवेश प्रक्रिया 11 अप्रैल से शुरू होगी।

विज्ञापन
national pg college academic calender issued.
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

लखनऊ विश्वविद्यालय से संबद्ध राजधानी के एकमात्र स्वायत्तशासी संस्थान नेशनल पीजी कॉलेज में नए सत्र 2022-23 की प्रवेश प्रक्रिया 11 अप्रैल से शुरू होगी। कॉलेज सभी स्नातक कोर्सों में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन करेगा, जबकि परास्नातक कोर्सों में प्रवेश मेरिट के आधार पर होंगे। वहीं प्रोफेशनल कोर्सों में इस बार भी प्रवेश लुआमैक्ट के जरिये ही होंगे।

विज्ञापन


प्राचार्य प्रो. देवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में कॉलेज की परीक्षा समिति व एकेडमिक कैलेंडर से संबंधित बैठक हुई। इसमें वर्तमान सत्र 2021-22 व नए सत्र 2022-23 के सुचारु संचालन से संबंधित कई निर्णय लिए गए। साथ ही कॉलेज ने नए सत्र 2022-23 का एकेडमिक कैलेंडर भी जारी किया। सत्र 2022-23 के लिए बीए, बीकॉम, बीएससी, बीसीए, बीबीए, बीबीए एमएस, बीवॉक, बीएजेएमसी, एमए, एमकॉम व एमवॉक की प्रवेश प्रक्रिया 11 अप्रैल से शुरू होगी।
विज्ञापन


सभी यूजी व प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों में प्रवेश, प्रवेश परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यूजी व पीजी के प्रवेश आवेदन फार्म कॉलेज की वेबसाइट पर 11 अप्रैल से ऑनलाइन उपलब्ध होंगे, जबकि प्रवेश आवेदन दो मई से ऑफलाइन मोड में कॉलेज से भी प्राप्त किए जा सकेंगे। स्नातक कोर्सों में प्रवेश के लिए टेस्ट 7, 8 व 9 जुलाई को होगा, जबकि नवप्रवेशित विद्यार्थियों की पहले सेमेस्टर की कक्षाएं एक सितंबर से शुरू होंगी। वहीं अन्य सेमेस्टर की कक्षाएं 16 अगस्त से शुरू होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रो. सिंह ने बताया कि दूसरे, चौथे व छठे सेमेस्टर के पहले यूनिट टेस्ट 3 से 20 अप्रैल के बीच आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया। वहीं दूसरे, चौथे व छठे सेमेस्टर के दूसरे यूनिट टेस्ट 18 मई से 30 मई के बीच आयोजित कराएं जाएंगे। छठे सेमेस्टर की परीक्षाएं 23 मई से शुरू होंगी तथा दूसरे व चौथे सेमेस्टर की परीक्षाएं जून के पहले सप्ताह से शुरू होंगी। छठे सेमेस्टर की परीक्षाओं के परिणाम 30 जून को घोषित किया जाएगा। दूसरे व चौथे सेमेस्टर की परीक्षाओं के परिणाम 15 जुलाई से घोषित किए जाएंगे।


मेधा सम्मान समारोह 30 अप्रैल को
प्राचार्य प्रो. सिंह ने बताया कि नेशनल पीजी कॉलेज की ओर से हर वर्ष आयोजित किया जाने वाले मेधा सम्मान समारोह इस बार 30 अप्रैल को आयोजित होगा। वहीं इस वर्ष भी 21 से 26 मार्च के बीच चंद्र भानु गुप्त क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed