{"_id":"5ff44b918ebc3e3ec81e5ccc","slug":"more-students-will-get-benefit-of-karmyogi-yojna","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लविवि: अब ज्यादा छात्रों को मिलेगा कर्मयोगी योजना का लाभ, तीन लाख हुई पारिवारिक आय की सीमा","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
लविवि: अब ज्यादा छात्रों को मिलेगा कर्मयोगी योजना का लाभ, तीन लाख हुई पारिवारिक आय की सीमा
Tue, 05 Jan 2021 04:50 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 05 Jan 2021 04:50 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ विश्वविद्यालय में आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए शुरू की गई कर्मयोगी योजना का लाभ अब तीन लाख रुपये सालाना पारिवारिक आय वाले विद्यार्थी भी उठा सकेंगे। लविवि ने कर्मयोगी योजना का आवेदन फॉर्म जारी कर दिया है। इस साल योजना में कई बड़े बदलाव हुए हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 30 जनवरी तय की गई है। विद्यार्थी इसके लिए अधिष्ठाता छात्र कल्याण के पास ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
लविवि में पिछले साल तक आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों की सहायता के लिए ‘पुअर बॉयज फंड’ के नाम से योजना चलती थी। इस साल इसे नए नाम और नई शर्ट के साथ संचालित किया जा रहा है। अभी तक इसमें विद्यार्थियों को पांच हजार रुपये सालाना की सहायता दी जाती थी। इसके लिए एक लाख रुपये सालाना पारिवारिक आय तक वाले विद्यार्थी आवेदन कर सकते थे। इस साल इसमें सबसे बड़ा बदलाव यह है कि इस योजना का लाभ लेने के लिए विद्यार्थियों को काम भी करना होगा।
विज्ञापन
योजना की धनराशि पांच हजार से बढ़ाकर 15 हजार रुपये कर दी गई है। इसके साथ ही पात्रता के लिए पारिवारिक आय की सीमा भी एक लाख से बढ़ाकर तीन लाख रुपये कर दी गई है। योजना का लाभ लेने के लिए न्यूनतम 60 फीसदी अंक और 75 फीसदी उपस्थिति जरूरी है। योजना के लिए लविवि ने ये नियम बनाया है कि एक छात्र को दिन में दो घंटे व साल में अधिकतम 50 दिन काम करने का मौका मिलेगा। इसके लिए प्रति घंटे 150 रुपये विवि प्रशासन देगा।
विज्ञापन
इस तरह से विद्यार्थी को अधिकतम 15 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसमें इस बात का ध्यान रखा जाएगा कि विद्यार्थियों को उनके कोर्स से संबंधित विभाग में ही काम करने का मौका मिले। मसलन, लाइब्रेरी साइंस के विद्यार्थी को पुस्तकालय, सिविल इंजीनियरिंग के छात्र को वर्क्स विभाग में, कॉमर्स के छात्र को अकाउंट विभाग, कंप्यूटर साइंस के विद्यार्थी को कंप्यूटर सेंटर पर काम दिया जाएगा।
स्टूडेंट वेलफेयर फंड से भुगतान
आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए स्टूडेंट वेलफेयर फंड योजना में जमा की गई राशि से विद्यार्थियों को भुगतान किया जाएगा। विवि में हर विद्यार्थी से मिली फीस में से 200 रुपये इस फंड में जाते हैं। विवि में करीब 20 हजार विद्यार्थी पढ़ते हैं। इससे हर साल इस फंड में 40 लाख रुपये जमा होते हैं।
योजना की शर्तें
- पारिवारिक आय तीन लाख रुपये सालाना या कम होनी चाहिए।
- विद्यार्थी की क्लास में 75 फीसदी उपस्थिति होनी चाहिए।
- विद्यार्थी को न्यूनतम 60 फीसदी अंक हासिल करने होंगे।
- विद्यार्थी का किसी भी पेपर में बैक नहीं आना चाहिए।
- विद्यार्थी किसी भी अवांछित गतिविधि में शामिल न रहा हो।
योजना की शर्तें
- पारिवारिक आय तीन लाख रुपये सालाना या कम होनी चाहिए।
- विद्यार्थी की क्लास में 75 फीसदी उपस्थिति होनी चाहिए।
- विद्यार्थी को न्यूनतम 60 फीसदी अंक हासिल करने होंगे।
- विद्यार्थी का किसी भी पेपर में बैक नहीं आना चाहिए।
- विद्यार्थी किसी भी अवांछित गतिविधि में शामिल न रहा हो।