{"_id":"5b165a744f1c1b684d8b4c59","slug":"modern-media-lab-will-established-in-urdu-university","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ के इस विवि में बनेगी अत्याधुनिक मीडिया एंड ऑडियो लैब","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
लखनऊ के इस विवि में बनेगी अत्याधुनिक मीडिया एंड ऑडियो लैब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,लखनऊ
Updated Tue, 05 Jun 2018 03:10 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती उर्दू, अरबी-फारसी विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में अत्याधुनिक मीडिया एंड ऑडियो लैब का निर्माण होगा। इसके साथ ही लैंग्वेज लैब, भूगोल, होम साइंस आदि विभागों की लैब के लिए भी अत्याधुनिक उपकरण मंगाए जाएंगे।
विश्वविद्यालय को पिछले दिनों राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रूसा) के तहत 10 करोड़ की ग्रांट रिलीज हुई है। इसके तहत विश्वविद्यालय ने काम शुरू कर दिया है।
मीडिया एंड ऑडियो लैब बन जाने से विद्यार्थी फिल्म शूटिंग, फोटोग्राफी आदि की बारीकियां सीख सकेंगे। उन्हें थ्योरी के साथ प्रैक्टिकल की जानकारी भी आसानी से मिल सकेगी।
विज्ञापन
इस फंड से ही उर्दू, अरेबिक, पर्शियन, इंग्लिश, फ्रेंच, जर्मन, स्पेनिश, मैनडेरियन, जापानी आदि की भाषाई लैब का आधुनिकीकरण भी कराया जाएगा।

नए सत्र में मिलेगा स्टूडेंट्स को लाभ
इंडो अरेबिक कल्चर की पढ़ाई के लिए एक भवन का भी निर्माण होगा। साथ ही एक स्टडी सेंटर भी बनेगा। इसके लिए भी ग्रांट मिली है। विवि के कुलपति प्रो. माहरूख मिर्जा ने बताया कि स्टडी सेंटर को रोजगार केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा।
यहां विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए ट्रेंड करने की व्यवस्था होगी। हमने शासन से शिक्षक-कर्मचारियों के पद भी स्वीकृत करने के लिए आवेदन किया है। अगर ये पद हमें मिल गए तो विश्वविद्यालय में काफी बदलाव दिखेगा। लैब आदि के निर्माण का लाभ नए सत्र में विद्यार्थियों को मिलेगा।