फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   medical examination for the post of constable to be start from 23rd april

सिपाही के 13479 पदों पर भर्ती के लिए मेडिकल परीक्षण की डेट देखें यहां

Fri, 13 Apr 2018 02:01 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 13 Apr 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
medical examination for the post of constable to be start from 23rd april
- फोटो : डेमो

क्षैतिज आरक्षण को लेकर कानूनी दाव-पेंच में फंसी सिपाहियों की भर्ती के मामले पर हाईकोर्ट का निर्देश आने के बाद सिपाहियों के 13479 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। इसके तहत उप्र पुलिस भर्ती बोर्ड ने अभ्यर्थियों के कागजात की जांच और उनका मेडिकल परीक्षण 23 अपैल से शुरू करने का फैसला किया है।

विज्ञापन


इसके बाद पुनरीक्षित चयन परिणाम घोषित किया जाएगा। दस्तावेज जांच व मेडिकल परीक्षण लखनऊ, वाराणसी, इलाहाबाद, कानपुर, आगरा, बरेली, गोरखपुर व मेरठ में किया जाएगा। दरअसल, पुलिस व पीएसी में सिपाही के 41610 पदों पर भर्ती के लिए दिसंबर 2014 में लिखित परीक्षा कराई गई थी।
विज्ञापन


इसमें चयनित अभ्यर्थियों के शैक्षिक दस्तावेजों की जांच व मेडिकल परीक्षण की कार्यवाही पूरी करने केबाद जुलाई-2105 में अंतिम चयन परिणाम घोषित कर दी गई थी। इस परिणाम में क्षैतिज आरक्षण की अनदेखी किए जाने का आरोप लगाते हुए कुछ लोग हाईकोर्ट चले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद से सिपाहियों की भर्ती लटकी हुई थी। भर्ती बोर्ड के चेयरमैन जीपी शर्मा का कहना है कि क्षैतिज आरक्षण को ध्यान में रखकर पदों की एक बार फिर से गणना की जाएगी। ऐसे में पदों की संख्या में अंतर आ सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed