फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   medal list announced for convocation in aktu

एकेटीयूः दीक्षांत समारोह के लिए मेडल सूची जारी, 48 स्टूडेंट्स को दिए जाएंगे मेडल

Fri, 10 Aug 2018 03:25 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 10 Aug 2018 03:25 PM IST
विज्ञापन
medal list announced for convocation in aktu
- फोटो : demo pic

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) ने 12 अक्तूबर को होने वाले दीक्षांत समारोह की तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्य अतिथि तय होने के साथ ही विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रस्तावित मेडल सूची जारी कर आपत्तियां मांगी हैं।

विज्ञापन


इसके बाद 16 ग्रुप में 3-3 यानी कुल 48 विद्यार्थियों के नाम स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक के लिए तय किए जाएंगे। इस साल पहली बार विश्वविद्यालय अपने घटक संस्थान फेकेल्टी ऑफ आर्कीटेक्चर के विद्यार्थियों को अलग से मेडल देगा। अब तक इसी 16 ग्रुप में इन्हें भी शामिल किया जाता था।
विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि  इसके अलावा इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आईईटी), केएनआईटी सुल्तानपुर, बीआईईटी झांसी, यूपीटीटीआई कानपुर के निदेशकों को पत्र भेजकर उनके यहां के तीन-तीन मेधावियों के नाम मांगे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हें स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक दिए जाएंगे। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि सभी 16 ग्रुप में सर्वाधिक नंबर पाने वाले दस-दस विद्यार्थियों के नाम वेबसाइट aktu.ac.in पर अपलोड कर दिए गए हैं।

यहां देखें, इन ग्रुप में मिलेगा मेडल

medal list announced for convocation in aktu
डेमो
किसी विद्यार्थी को कोई आपत्ति है या किसी का नाम छूटा है तो वह ई-मेल acoe@aktu.ac.in और exam.aktu@gmail.com से 20 अगस्त तक सूचित कर सकता है। इसके बाद मान लिया जाएगा कि कोई आपत्ति नहीं है। इसके बाद 10 में से टॉप 3 विद्यार्थियों को मेडल के लिए चयनित किया जाएगा। ओवरआल बीटेक टॉपर को चांसलर मेडल दिया जाएगा।

इन 16 ग्रुप में मिलेगा मेडल
सिविल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, कारपेट एंड टेक्सटाइल टेक्नोलॉजी, टेक्सटाइल टेक्नोलॉजी, एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग, बायो टेक्नोलॉजी, बैचलर ऑफ फार्मेसी, बैचलर ऑफ होटल मैनेजमेंट, आर्कीटेक्चर, बीएफएडी, एमसीए व एमबीए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed