{"_id":"6017e86b8ebc3e08b950a0ec","slug":"mbbs-classes-will-be-start-in-kgmu-and-lohia-institution","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजीएमयू व लोहिया संस्थान में कल से शुरू होंगी एमबीबीएस की कक्षाएं, करना होगा कोरोना प्रोटोकॉल का पालन","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
केजीएमयू व लोहिया संस्थान में कल से शुरू होंगी एमबीबीएस की कक्षाएं, करना होगा कोरोना प्रोटोकॉल का पालन
Mon, 01 Feb 2021 05:09 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 01 Feb 2021 05:09 PM IST
विज्ञापन
कैंपस पहुंचे छात्र।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केजीएमयू और लोहिया संस्थान में 2 फरवरी से एमबीबीएस की कक्षाएं शुरु हो रही हैं। इस दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराया जाएगा। इसे लेकर दोनों संस्थानों ने रणनीति बना ली है। क्लास रूम में छात्र-छात्राओं को एक सीट छोड़ कर बैठना होगा। इसी तरह हॉस्टल में आने से पहले सभी को कोरोना की जांच रिपोर्ट देनी होगी। सोमवार दोपहर करीब 2:30 बजे छात्रों को हॉस्टल से सुरक्षाकर्मियों की निगरानी में कलाम सेंटर भेजा गया। यहां देर शाम कुलपति छात्रों को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
केजीएमयू में एमबीबीएस की 250 और लोहिया संस्थान में 200 सीटें हैं। 2 फरवरी से क्लास शुरु हो रही है। छात्र-छात्राओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। छात्रावास पहुंचने वाले छात्र-छात्राओं से कोविड-19 रिपोर्ट ली जा रही है। रिपोर्ट देने के बाद इन्हें छात्रावास से बाहर जाने की अनुमति नहीं दी गई।
विज्ञापन
छात्रावास से निकलने के बाद छात्र-छात्रा सीधे क्लास रूम में जा सकेंगे। उनके साथ सुरक्षाकर्मी भी मौजूद रहेंगे। केजीएमयू के कलाम सेंटर में यह व्यवस्था बनाई गई है कि छात्र एक सीट छोड़कर बैठेंगे। इसी तरह हॉस्टल के मेस में खाना खाते वक्त भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करेंगे। इसकी निगरानी के लिए कमेटी बनाई गई है।
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं को पहले दिन की क्लास में कोरोना वायरस के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी। उन्हें प्रोटोकॉल बताते हुए उसके पालन करने के तरीके भी समझाए जाएंगे। मीडिया प्रभारी डॉ. सुधीर सिंह ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसी तरह लोहिया संस्थान में पुराने छात्रावास को खाली करा दिया गया है। इसमें एमबीबीएस के प्रथम वर्ष के छात्रों को रुकने का इंतजाम किया गया है। पहले जहां एक कमरे में तीन से चार छात्रों को रोका जा रहा था वहीं अब हर कमरे में दो-दो छात्र ही रहेंगे।