फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   many student left examination of madarsa board

यूपी बोर्ड ही नहीं मदरसा बोर्ड में भी घटे 75 हजार परीक्षार्थी

Tue, 20 Mar 2018 04:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 20 Mar 2018 04:16 PM IST
विज्ञापन
many student left examination of madarsa board
मदरसा - फोटो : SOCIAL MEDIA

मदरसा बोर्ड की मुंशी-मौलवी, आलिम व कामिल की परीक्षाओं में इस बार पिछले साल की तुलना में 75 हजार 229 परीक्षार्थी घट गए हैं। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन, नकल पर सख्ती व सरकारी इंटर कॉलेजों में परीक्षा केंद्र बनाए जाने की वजह से बीते दो साल से परीक्षार्थियों की संख्या में कमी आ रही है।

विज्ञापन


वहीं, इसके पीछे कन्या विद्याधन योजना बंद होने को भी एक प्रमुख कारण माना जा रहा है। पिछले साल के मुकाबले इस बार 64 हजार छात्राएं भी घट गई हैं। प्रदेश में इस बार 2.95 लाख परीक्षार्थियों ने आवेदन किए हैं, जबकि साल में 3.71 लाख आवेदन मिले थे। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि तत्कालीन सपा सरकार में संचालित कन्या विद्या धन योजना में मदरसा छात्राओं को शामिल किए जाने के बाद मदरसा बोर्ड की परीक्षाओं में शामिल होने के लिए वर्ष 2016 में 83 हजार छात्राओं का इजाफा हुआ। उसी साल फर्जी आवेदनों व नकल पर शिकंजा कसने के लिए परीक्षा कार्यक्रम को ऑनलाइन कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मदरसा प्रबंधन के विरोध के बावजूद बोर्ड ने राजकीय इंटर कालेजों को परीक्षा केंद्र बनाया। नतीजतन प्रदेश भर में लगभग 45 फीसदी परीक्षार्थियों ने परीक्षाएं छोड़ दी। मात्र 3.15 लाख अभ्यर्थी ही परीक्षा में शामिल हुए।

बोर्ड की सख्ती का असर वर्ष 2017 में दिखा, आवेदन करीब 50 हजार कम हो गए। कुल 3.71 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया, इनमें 1.95 लाख छात्राएं शामिल थीं। 
कुल आवेदन : 2,95,825
छात्र : 1,56,562
छात्राएं : 1,39,239
संस्थागत : 2,10,525
प्राइवेट : 85,300

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed