{"_id":"591c0ddd4f1c1bfc71f23bb5","slug":"management-course-will-be-start-in-it-girls-college","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आईटी गर्ल्स कॉलेज में इसी सत्र से मैनेजमेंट की पढ़ाई","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
आईटी गर्ल्स कॉलेज में इसी सत्र से मैनेजमेंट की पढ़ाई
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
Updated Wed, 17 May 2017 02:16 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) द्वारा सत्र 2017-18 के लिए 610 कॉलेजों को संबद्धता पत्र जारी कर दिए हैं। इसके अनुसार आईटी गर्ल्स कॉलेज में मैनेजमेंट सेक्शन खोलने और राजधानी के ही एक प्राइवेट संस्थान में इंजीनियरिंग सेक्शन को चरणबद्ध तरीके से बंद करने की सहमति दे दी गई है।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय द्वारा लंबी कवायद के बाद कॉलेजों को संबद्धता का पत्र एआईसीटीई के नियमों के अनुसार जारी कर दिया है। राजधानी के आईटी गर्ल्स कॉलेज के अलावा सूबे के 10 संस्थानों को नए सेक्शन के लिए संबद्धता दी गई है।
विज्ञापन
19 संस्थानों को विभिन्न सेक्शन में चरणबद्ध बंदी और चार संस्थानों को नियमित बंदी की सहमति भी दे दी गई है। एकेटीयू के डीआर एके शुक्ला ने बताया कि सभी कॉलेजों को संबद्धता का पत्र जारी कर दिया गया है। अब सत्र 2017-18 में इसी के अनुसार प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जाएगी। कुल एक लाख 60 हजार सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
देखें, इन कॉलेजों को मिली है नई संबद्धता
डेमो
- फोटो : demo pic
इन कॉलेजों को मिली है नई संबद्धता
1. भवदीय इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंस एंड रिसर्च, फैजाबाद
2. फ्यूचर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, बरेली
3. मैट्रो कॉलेज ऑफ हेल्थ साइंस रिसर्च, ग्रेटर नोएडा
4. पीएसआईटी कॉलेज ऑफ आर्कीटेक्चर, कानपुर
5. सहारनपुर फार्मेसी कॉलेज, सहारनपुर
6. आइसाबेला थॉबर्न कॉलेज (प्रोफेशनल स्टडीज), लखनऊ
7. वीर विजय फार्मेसी कॉलेज, सहारनपुर
8. पीएसआईटी कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन, कानपुर
9. नारायणा स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्कीटेक्चर, कानपुर
10. श्री रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, झांसी
इनको दिया फाइनल क्लोजर
1. ग्रेटर नोएडा इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा
2. जीएनआईटी गर्ल्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, ग्रेटर नोएडा
3. एसीएमई कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, गाजियाबाद
4. इलाहाबाद इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, इलाहाबाद