फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow university will start grievance portal for its students

लखनऊ यूनिवर्सिटी तय अवधि में करेगी शिकायतों का निस्तारण, ऑनलाइन दर्ज करा सकेंगे शिकायत

Fri, 18 Jan 2019 04:32 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 18 Jan 2019 04:32 PM IST
विज्ञापन
lucknow university will start grievance portal for its students
lucknow university - फोटो : amar ujala
लखनऊ विश्वविद्यालय प्रशासन अपने विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों की शिकायतों व समस्याओं के समाधान के लिए शासन के इंटीग्रेटेड ग्रिवांस रिड्रेसल सेल (आईजीआरएस) की तर्ज पर अपना ग्रिवांस पोर्टल शुरू करेगा। ताकि विद्यार्थियों को भटकना न पड़े और तय अवधि में उन्हें समस्या का समाधान मिल सके।
विज्ञापन


इसके लिए विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी डेटा रिसोर्स सेंटर (यूडीआरसी) ने कवायद शुरू कर दी है। विद्यार्थियों का अक्सर ये कहना होता है कि वे जब भी अपनी मूलभूत समस्याओं, क्लास आदि के लिए शिकायत करते हैं तो विभाग स्तर पर उनकी बातों पर सुनवाई नहीं होती है।
विज्ञापन


यही हाल छात्रावास व मेस के मामले में भी होता है। इसे देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने एक ग्रिवांस पोर्टल शुरू करने का निर्णय लिया है। इस पोर्टल पर विद्यार्थी ही नहीं उनके अभिभावक या कोई अन्य भी विश्वविद्यालय से जुड़ी चीजों की शिकायत दर्ज करा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुलपति प्रो. एसपी सिंह ने बताया कि विवि द्वारा शुरू किए गए जाने वाले इस पोर्टल में शिकायत करने पर संबंधित को एक टोकन नंबर जारी हो जाएगा। वहीं पोर्टल पर सभी डीन व विभागाध्यक्षों की ई-मेल आईडी भी होगी। जिस विभाग से संबंधित शिकायत होगी वह उसे ट्रांसफर कर दी जाएगी।

यूडीआरसी को कार्रवाई पूरी करने का दिया गया है निर्देश

उसे एक निर्धारित समय में शिकायत का निस्तारण करना होगा। ऐसा न करने पर प्रतिदिन के हिसाब से अर्थदंड लगाया जाएगा। वहीं नोडल अधिकारी सभी शिकायतों को देख सकेंगे और इसकी नियमित मॉनिटरिंग करेंगे। उन्होंने कहा कि यूडीआरसी को इस पर जल्द कार्रवाई पूरी करने का निर्देश दिया गया है।

बता दें कि विवि ने पिछले दिनों यूडीआरसी के माध्यम से कॉलेजों को ऑनलाइन पोर्टल से जोड़ा है। उनकी व विद्यार्थियों की सभी सूचनाएं ऑनलाइन कर दी हैं। इसके माध्यम से सूचनाओं का आदान-प्रदान भी शुरू कर दिया है। इसी क्रम में यह कवायद शुरू की गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed