फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow university will increase the seats in the biotech course  

लखनऊ विश्वविद्यालय में बढ़ेंगी एमएससी बायोटेक में 30 सीटें

Fri, 11 May 2018 04:43 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 11 May 2018 04:43 PM IST
विज्ञापन
lucknow university will increase the seats in the biotech course  
lucknow university - फोटो : amar ujala

लविवि ने बायो टेक्नोलॉजी में कॅरिअर की संभावनाओं को देखते हुए अपने यहां नए सत्र में इसकी सीटें बढ़ाने का निर्णय लिया है। सत्र 2018-19 में इसकी 30 और सीटों पर प्रवेश लेगा। हालांकि प्रवेश स्ववित्तपोषित योजना के तहत होंगे।

विज्ञापन


विवि में अभी एमएससी बायोकेमेस्ट्री व एमएससी बायोटेक्नोलॉजी कोर्स चलता है। एमएससी बायोकेमेस्ट्री में प्रवेश परीक्षा से होता है, वहीं एमएससी बायो टेक्नोलॉजी की 10 सीटों पर प्रवेश जेएनयू द्वारा केंद्रीय प्रवेश परीक्षा (डिपार्टमेंट ऑफ बायो टेक्नोलॉजी) के माध्यम से होता है।
विज्ञापन


एमएससी बायोटेक में प्रवेश को काफी विद्यार्थी चक्कर काटते थे। ऐसे में विवि ने 30 और सीटों पर नए सत्र से प्रवेश लेने का निर्णय लिया है। इन विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की शोध प्रयोगशाला भी उपलब्ध होगी। प्रवेश को आवेदन 17 मई से शुरू होंगे। इसकी विस्तृत जानकारी वेबसाइट lkouniv.ac.in पर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

35 हजार रुपये प्रति सेमेस्टर फीस

इस कोर्स के लिए साइंस स्नातक आवेदन कर सकेंगे। सामान्य व ओबीसी अभ्यर्थी को 45 फीसदी व एससी-एसटी अभ्यर्थियों को 40 फीसदी अंकों के साथ विज्ञान स्नातक होना चाहिए। कोर्स चार सेमेस्टर का होगा। प्रत्येक सेमेस्टर की फीस 35 हजार रुपये होगी।

पीजी में आए 12 हजार आवेदन

विवि की परास्नातक कक्षाओं में प्रवेश को चल रही आवेदन प्रक्रिया का बृहस्पतिवार को आखिरी दिन था। देर शाम तक 12 हजार ने आवेदन किए हैं। प्रवेश समन्वयक प्रो. अनिल मिश्र ने बताया कि 15 मई तक 1000 रुपये विलंब शुल्क के साथ आवेदन किए जा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed