{"_id":"607440328ebc3ee6487f179d","slug":"lucknow-university-will-aware-people-about-corona-vaccination","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैक्सीनेशन के प्रति लोगों को जागरूक करेगा लखनऊ विश्वविद्यालय","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
वैक्सीनेशन के प्रति लोगों को जागरूक करेगा लखनऊ विश्वविद्यालय
Sat, 17 Apr 2021 01:46 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 17 Apr 2021 01:46 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ विश्वविद्यालय भी टीकाकरण उत्सव में भाग लेकर इसे सफल बनाने के लिए मुहिम चलाएगा। इसके लिए विवि योग्य शिक्षक एवं कर्मचारियों के साथ उनके परिजनों को टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित करेगा। कई अन्य कार्यक्रमों के जरिये लोगों को जागरूक करेगा। इसी कड़ी में शिक्षा-शास्त्र संकाय सोशल मीडिया में जन जागरूकता अभियान चलाएगा। इसके अलावा एनसीसी बटालियन नारों एवं पोस्टरों के माध्यम से 12 अप्रैल को टीकाकरण उत्सव का प्रचार-प्रसार करेगी।
विज्ञापन
13 अप्रैल को जन संवाद और भाषण से लोगों को प्रेरित करेगी। उत्सव के अंतिम दिन प्रेरक कविताओं द्वारा लोगों को प्रोत्साहित करेगी। विश्वविद्यालय के संस्कृत की द्वारा पोस्टर और स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, जिसका विषय टीकाकरण के लिए प्रेरित करना’है।
विज्ञापन
इसी कड़ी में रविवार को विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने शहर के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचकर आम लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया। साथ ही स्वास्थ्य केंद्रों में बिना मास्क के आने वाले लोगों को मास्क भी वितरित किए।
विज्ञापन