{"_id":"5af03cc34f1c1b3b0b8b87f5","slug":"lucknow-university-revised-the-course-of-ug-programme","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"छात्रों को जल्द रोजगार दिलाने में मददगार होगा एलयू का नया पाठ्यक्रम","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
छात्रों को जल्द रोजगार दिलाने में मददगार होगा एलयू का नया पाठ्यक्रम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 07 May 2018 05:17 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
लखनऊ विश्वविद्यालय बदलते दौर में अपने विद्यार्थियों को भी अपडेट व अपग्रेड पाठ्यक्रम उपलब्ध कराएगा। विवि नए सत्र 2018-19 से ही अपने पाठ्यक्रमों को रोजगारपरक व प्रतियोगी छात्रों के अनुकूल बना रहा है। जल्द ही इस पर मुहर लगाने के लिए अकादमिक परिषद की बैठक आहूत की जाएगी।
विज्ञापन
विवि के विभिन्न विभागों में काफी समय से पाठ्यक्रमों का रिवीजन नहीं हुआ था। इसे देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी विभागों को अपने-अपने पाठ्यक्रमों में बदलाव का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
इस क्रम में सर्वाधिक फोकस विद्यार्थियों को रोजगारपरक व प्रतियोगी परीक्षाओं के अनुकूल विषय वस्तु उपलब्ध कराना था। बदलते समय में आ रही नई-नई जानकारियों को भी समाहित करने को कहा गया था।
विज्ञापन
कॉमर्स व इंजीनियरिंग में उद्योग पर भी फोकस किया गया है। ताकि विद्यार्थियों को उद्योगों में रोजगार के अवसर मिल सकें। इसके तहत कुछ विभागों को बोर्ड ऑफ स्टडीज व संकाय स्तर पर फैकल्टी बोर्ड ने अपग्रेड किया है।
वहीं कुछ विभागों का काम अभी बाकी है। इसके पूरा होने के बाद इसे पहले अकादमिक परिषद और फिर कार्य परिषद से पारित कराया जाएगा। इसी क्रम में विवि प्रशासन नए सत्र से यूजी में सेमेस्टर सिस्टम भी लागू कर रहा है।
हालांकि इसमें अब तक बहुविकल्पीय प्रश्नों को लेकर सहमति नहीं बन पाई है। कुलपति प्रो. एसपी सिंह ने सभी संकाय प्रमुखों के साथ बैठक कर इसे जल्द पूरा करने को कहा है।
कुलसचिव प्रो. राजकुमार सिंह ने बताया कि विवि अपने विद्यार्थियों को बेहतर और अपग्रेड पाठ्यक्रम उपलब्ध कराएगा। इसकी कवायद को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
Trending Videos
सेवानिवृत्त शिक्षक खाली करें कमरा
विवि के कुछ शिक्षक सेवानिवृत्त होने के बाद भी कमरे व प्रयोगशालाओं का प्रयोग कर रहे हैं। इसकी वजह से नए शिक्षकों को कमरा व प्रयोगशालाएं नहीं मिल पा रही हैं। कुलसचिव प्रो. सिंह ने ऐसे शिक्षकों को पत्र भेजकर कहा है कि वे प्रयोग में लाए जा रहे कमरों व प्रयोगशाला को एक सप्ताह में खाली कर दें।