फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow university released PHD entrance examination results

पीएचडी प्रवेश परीक्षा परिणाम जारी, 134 सीटें घटीं, यहां देखें साक्षात्कार कार्यक्रम

Mon, 28 Jan 2019 03:53 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 28 Jan 2019 03:53 PM IST
विज्ञापन
lucknow university released PHD entrance examination results
- फोटो : amar ujala

लखनऊ विश्वविद्यालय ने दो बार तारीख बढ़ाने के बाद शनिवार रात आखिरकार प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया। इसके साथ ही दो महीने की खींचतान के बाद पीएचडी सीटें भी घोषित कर दी गईं, जो ब्रोशर में दी गई सीटों के मुकाबले 134 कम हैं।

विज्ञापन


हालांकि लविवि प्रशासन का कहना है कि अभी भी सीट संख्या में अंतर हो सकता है। इसके साथ ही चयनित अभ्यर्थियों की विषयवार सूची और साक्षात्कार कार्यक्रम भी जारी कर दिया गया है। साक्षात्कार सात फरवरी से शुरू होंगे। 
विज्ञापन


 साक्षात्कार रोजाना चार बैच में होगा। प्रवेश परीक्षा कुल मिलाकर 100 नंबर की है, जिसमें 90 नंबर लिखित परीक्षा और 10 नंबर साक्षात्कार के आधार पर दिए जाने हैं। जैसी की आशंका जताई जा रही थी पीएचडी सीट 40 फीसदी कम हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवि ने सबसे पहले अपना रिजल्ट 18 जनवरी को जारी करने की बात कही थी। कुलपति द्वारा नये नियम लगाने की वजह से रिजल्ट जारी नहीं किया गया था। इसके बाद परिणाम 24 जनवरी को जारी करने का दावा किया गया था।

648 के बजाय अब 514 सीटें

lucknow university released PHD entrance examination results
आखिरकार 26 जनवरी को रिजल्ट जारी कर दिया गया। जैसा कि पहले ही बताया गया था प्रवेश परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों के नाम जारी किए गए हैं, लेकिन उनके अंक अभी सार्वजनिक नहीं किए हैं। अंतिम सूची के साथ लिखित और साक्षात्कार के अंक अलग-अलग जारी होंगे। पीएचडी के आवेदन 29 नवंबर से शुरू हुए थे। प्रवेश परीक्षा का आयोजन 10 दिसंबर को हुआ था।

लविवि ने इस बार जो सीट संख्या जारी की है उसमें कुल मिलाकर 514 सीटें हैं। ब्रोशर के साथ विवि ने 648 सीट पर आवेदन मांगे थे, लेकिन सीटों की संख्या में अंतर होने की बात पहले भी कही गई थी। यह सूचना इस बार भी सीट संख्या के साथ जारी की गई है। इस तरह से पहले के मुकाबले इस समय 134 सीटें कम हो गई हैं।

सात विभागों में सीटें बढ़ीं, आठ में बदलाव नहीं, बाकी में हुई कम
लविवि के नये सीट मैट्रिक्स के हिसाब से कुल मिलाकर सीट कम हुई हैं, लेकिन कई विभाग ऐसे भी हैं जहां पर सीट संख्या में बदलाव नहीं हुआ है या फिर सीट बढ़ गई हैं। प्रवेश परीक्षा के बाद लविवि प्रशासन ने नये नियम से सीट तय करने का आदेश जारी किया था।

इसके अनुसार अगर कोई शिक्षक तीन साल बाद सेवानिवृत्त हो रहा है तो इसी साल से उसे सीट आवंटन नहीं होगा। थीसिस जमा होने के बाद ही सीट खाली मानी जाएगी। नये शिक्षक के मामले में इस साल उन्हें सिर्फ एक तिहाई सीट का आवंटन ही किया जाएगा। शिक्षकों के विरोध के बाद इसमें कुछ छूट दी गई। इसके बाद सीट संख्या जारी कर दी गई है। 

साक्षात्कार के समय ले जाना होगा शोध-प्रस्ताव

lucknow university released PHD entrance examination results
इन विभागों में घटी सीटें
एंथ्रोपोलॉजी, अरब कल्चर, अरेबिक, अर्थशास्त्र, फ्रेंच, हिंदी, ज्योतिर्विज्ञान, ओरिएंटल संस्कृत, पर्शियन, फिलॉसफी, शारीरिक शिक्षा, राजनीति विज्ञान, मनोविज्ञान, लोक प्रशासन, सोशल वर्क, वेस्टर्न हिस्ट्री, अप्लाइड इकोनॉमिक्स, बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, लॉ, एजुकेशन, बायोकेमिस्ट्री, बायोस्टेट, बॉटनी, कंप्यूटर साइंस, जियोलॉजी, मैथ्स, फिजिक्स, इन्वायरमेंटल साइंस

इन विभागों में बदलाव नहीं
प्राचीन, मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास, पत्रकारिता, भाषा विज्ञान, पॉपुलेशन एजूकेशन एंड रूरल डवलपमेंट, फाइन आर्ट, कॉमर्शियल आर्ट, केमिस्ट्री

इन विभागों में बढ़ीं सीटें
अंग्रेजी, संस्कृत व प्राकृत भाषा, समाजशास्त्र, उर्दू, कॉमर्स, स्टैट, जूलॉजी

प्रवेश परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के समय अपना शोध प्रस्ताव भी देना होगा। सात फरवरी से शुरू होने वाले साक्षात्कार के समय उन्हें अपने शोध प्रस्ताव में बताना होगा कि वे किस विषय पर और क्या शोध करना चाहते हैं।

 

साक्षात्कार में अभ्यर्थियों से इसी के संबंध में सवाल पूछे जाएंगे। शोध प्रस्ताव के साथ ही अभ्यर्थियों को आवेदन फॉर्म, प्रवेश पत्र, सभी अंकपत्र तथा प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र, फोटो आईडी की मूल और एक-एक फोटो कॉपी ले जानी होगी।

चार बैच में होंगे साक्षात्कार

lucknow university released PHD entrance examination results
चार बैच में होंगे साक्षात्कार
साक्षात्कार में अभ्यर्थी को दिन भर न बैठना पड़े इसलिए चार बैच में साक्षात्कार होंगे। अभ्यर्थी अपने विभाग और वेबसाइट पर इसकी जानकारी लेकर अपने लिए तय समय पर ही साक्षात्कार देने जाएं। पहला बैच सुबह 8.30 से 10.30 बजे, दूसरा 10.30 से 12.30 बजे तक, तीसरा दोपहर 1.00 से 3.00 बजे तक तथा चौथा 3.00 से शाम 5.00 बजे तक साक्षात्कार देगा। साक्षात्कार के समय ही अभ्यर्थियों को अपने प्रमाणपत्रों का सत्यापन कराना होगा।

साक्षात्कार कार्यक्रम--
7 फरवरी- हिंदी, फिजिकल एजुकेशन, समाजशास्त्र, कॉमर्स, केमिस्ट्री, कंप्यूटर साइंस
8 फरवरी- एंथ्रोपोलॉजी, अरेबिक, हिंदी, पत्रकारिता, ज्योतिर्विज्ञान, पॉलीटिकल सांइस, पॉपुलेशन एजुकेशन एंड रूरल डवलपमेंट, समाजशास्त्र, वेस्टर्न हिस्ट्री, कॉमर्स, एजूकेशन, केमिस्ट्री, जियोलॉजी, मैथ्स, फिजिक्स, स्टैट
9 फरवरी- हिंदी, लाइब्रेरी एंड इंफार्मेशन साइंस, फिलॉसफी, पॉलीटिकल साइंस, समाजशास्त्र, उर्दू, कॉमर्स, एजुकेशन, स्टैट, केमिस्ट्री, बॉटनी, मैथ्स, फिजिक्स, जूलॉजी
11 फरवरी- एआईएच, हिंदी, ओरिएंटल संस्कृत, पर्शियन, मनोविज्ञान, लोक प्रशासन, समाजशास्त्र, कॉमर्स, एजुकेशन, बॉटनी, जूलॉजी
12 फरवरी- इकोनॉमिक्स, इंग्लिश, हिंदी, मनोविज्ञान, संस्कृत एंड प्राकृत भाषा, सोशल वर्क, समाजशास्त्र, कॉमर्स, एजुकेशन, लॉ, बॉटनी, जूलॉजी
13 फरवरी- एआईएएच, अरब कल्चर, इकोनॉमिक्स, इंग्लिश, हिंदी, भाषा विज्ञान, संस्कृत एंड प्राकृत भाषा, सोशल वर्क, बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, कॉमर्स, एजूकेशन, लॉ, बॉटनी
14 फरवरी- इकोनॉमिक्स, इंग्लिश, हिंदी, अप्लाइड इकोनॉमिक्स, बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, एजुकेशन, लॉ
15 फरवरी- इंग्लिश, हिंदी, मध्यकालीन भारतीय इतिहास, अप्लाइड इकोनॉमिक्स, बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, एजुकेशन, लॉ, बायोकेमिस्ट्री, फाइन आर्ट्स
16 फरवरी- अप्लाइड इकोनॉमिक्स, बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, कॉमर्शियल आर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed