{"_id":"61fd0e0994074167fd11fa19","slug":"lucknow-university-pg-examination-will-start-from-17-february","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ विश्वविद्यालय: पीजी की परीक्षाएं 17 फरवरी से, जारी किया परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
लखनऊ विश्वविद्यालय: पीजी की परीक्षाएं 17 फरवरी से, जारी किया परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम
Fri, 04 Feb 2022 04:59 PM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 04 Feb 2022 04:59 PM IST
सार
लखनऊ विश्वविद्यालय ने परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। एमए, एमएससी और एमकॉम का शेड्यूल जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आने के साथ ही लखनऊ विश्वविद्यालय ने अपने यहां विषम सेमेस्टर की परीक्षाओं की तैयारी तेज कर दी है। इसकी शुरुआत पीजी तीसरे सेमेस्टर से हो रही है। जिसे 17 फरवरी से प्रस्तावित किया गया है। बृहस्पतिवार को इसका विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया। परीक्षाएं ऑफलाइन होंगी।
विज्ञापन
विवि प्रशासन द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार विवि व सहयुक्त महाविद्यालयों की विषम सेमेस्टर की पीजी की परीक्षाएं 17 फरवरी से प्रस्तावित हैं। एमए तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं 17 फरवरी से 04 मार्च तक, एमएससी तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं 18 फरवरी से 05 मार्च तक, एमकॉम तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं 18 फरवरी से 05 मार्च तक होंगी। परीक्षा नियंत्रक विद्यानंद त्रिपाठी ने कहा कि परीक्षाएं पूर्व निर्धारित समय व स्थान पर आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
इससे पहले विवि प्रशासन ने अपने यहां यूजी-पीजी विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं 15 जनवरी से प्रस्तावित की थीं। किंतु कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए पहले 15 से 31 जनवरी और बाद में पूरी परीक्षाएं स्थगित कर दी थीं। वर्तमान में कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आने के बाद दोबारा परीक्षाएं रि-शिड्यूल की जा रही हैं।
विज्ञापन